मावली के वरिष्ठ समाजसेवी,एवम संस्कार ज्योति के प्रधान संपादक एवम संस्थापक ,ह्रदय परिवर्तन आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक, दली चंद जी वीरवाल का आकस्मिक निधन

 abslm 16/8/2023

मावली के वरिष्ठ समाजसेवी,एवम संस्कार ज्योति के प्रधान संपादक एवम संस्थापक ,ह्रदय परिवर्तन आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक, दली चंद जी वीरवाल का आकस्मिक निधन, आज द राष्ट्रीय  एंटीक्रेप्शन टाईगर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दली चंद जी का हार्ट अटैक आ जाने से आकस्मिक निधन हो जायेगा गया,वीर भूमि राजस्थान में जन्मे इस महानात्मा ने अपना सम्पूर्ण जीवन काल समाज कल्याण एवम राष्ट्र हित में समर्पित कर दिया और जीवन के अंतिम पल भी राष्ट्र हित के लिए एवम भ्रष्टाचार मुक्त भारत के प्रयासरत में ही गुजरे,सर्व सुख सुविधाएं उपलब्ध होने पर भी एक संन्यासी की तरह राष्ट्र हित में समर्पित जीवन काल पूरा किया,


और अनेक संगठन एवं समाचार पत्रों के माध्यम से जन जन तक जागरूकता अभियान चलाया और निस्वार्थ सेवा भाव से सक्रिय भूमिका निभाई,उनसे प्रेरणा लेकर लाखो लोगो ने अपने जीवन में मार्गदर्शन प्राप्त कर मनुष्य जीवन का परमानंद प्राप्त किया, ऐसे महापुरुष इस भारत भूमि पर जन कल्याण की भावना से आते हैं और अपना कार्य पूर्ण कर चले जाते हैं,श्री दली चंद जी पूरे राष्ट्र एवं राजस्थान प्रदेश वासियों के दिलो में हमेशा अमर रहेंगे,

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है