ABSLM 18/8/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, राजकीय महाविद्यालय सफीदों की छात्रा श्रुति जैन ने बीकॉम में चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद में टॉप किया। श्रुति जैन की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रांगण व उसके परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा. तनाशा हुड्डा ने श्रुति जैन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अपने संबोधन में प्राचार्या डा. तनाशा हुड्डा ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे ही लग्न व मेहनत करके पढ़ाई करनी चाहिए और अपने माता-पिता का व गुरुजनों का नाम रोशन करना चाहिए।
श्रुति का यूनिवर्सिटी में टॉप करना पूरे महाविद्यालय परिवार व परिजनों के लिए बड़े गर्व की बात है और नए आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है। श्रुति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज स्टाफ और परिवारजनों को दिया है। इस मौके पर उप प्राचार्य डा. प्रदीप शर्मा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष मनीता, डा. प्रवीण, राजीव व दीपक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 18एसएफडीएम4.: प्राचार्या डा. तनाशा हुड्डा व कालेज स्टाफ के साथ टॉपर श्रुति जैन।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है