गणित एवं ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में बच्चे रहे अव्वल

abslm 24/8/2023 एस• के• मित्तल 


सफीदों,     नगर के निगमबोध तीर्थ गीता विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने जींद संकुल द्वारा आयोजित गणित एवं ज्ञान विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल रूचि कंसल ने बताया कि संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में शिशु वर्ग एवं बाल वर्ग में बच्चों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा कथा कथन में खुशी बाल वर्ग से तीसरे स्थान पर रही। विज्ञान मेले में मॉडल (प्युरिफिकेशन ऑफ वाटर) में दृष्टि ने प्रथम तथा वैदिक गणित में बाल वर्ग में पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विद्यालय की आचार्य मंजू ने आचार्य पत्र वाचन में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र भैया बहन 22 से 23 सितंबर तक स्टेट लेवल पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य रुचि कंसल ने सभी छात्र भैया बहनों को एवं आचार्य मंजू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रांत स्तर की तैयारी में जुट जाएं और वहां पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन करें।
 
फोटो कैप्शन 24एसएफडीएम1.: उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है