abslm 20/8/2023
होडल कैलाश मंगला पुराना जीटी रोड स्थित चरण सिंह चौक निकट तुलाराम कॉलोनी के प्रांगण में महिलाओं ने तीज महोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन कार्यक्रम का शुभ आयोजन मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ किया गया इस अवसर पर कॉलोनी की महिला नारी शक्ति ने अनेक प्रतियोगिता वह नृत्य की प्रस्तुति की इस अवसर पर प्रीति मंगला, भावना, पिंकी, नेहा, साक्षी, चांदनी, रचना, अंजलि ,पूजा, भारती, अलका, सपना, हिना, बबीता, कंचन, आदि मौजूद रहीं इस अवसर पर अनीता गर्ग ने बताया है
हरियाली तीज पर सुहागिनें हरे रंग को प्राथमिकता देती हैं। यह प्रकृति की समृद्धि और समृद्ध जीवन का प्रतीक रंग है। वे हरे रंग की चूड़ियां और हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। इस दौरान महिलाएं सोलह शृंगार कर हाथों में मेहंदी लगाती हैं। तीज का महिलाओं के जीवन में बहुत महत्त्व है जो की महिलाओं में एक अलग सी उमंग भर देता है और तीज महोत्सव में महिलाएं अपना पूरा श्रृंगार करने के बाद आपस में एक दूसरे के साथ मिलकर त्योहार को मनाती हैं और एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाती है और झूला झूलती है तीज के गीतों को गाकर आनंद प्राप्त करती हैं और एक दूसरे को घेवर खिलाती हैं और एक दूसरे का मुंह मीठा कराती है और तीज की बधाइयां देती हैं उन्होंने इस तीज महोत्सव में भाग लेने पर सभी महिलाओं का धन्यवाद किया सभी महिलाओं ने एक साथ बैठकर सहभोजन का आनंद लिया


No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है