जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा

 ABSLM  18/1/2024 एस• के• मित्तल  

 


सफीदों,   श्री अयोध्या धाम में आगामी 22 जनवरी को श्रीराम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सफीदों की गली-गली में भारी हर्ष बढ़ता जा रहा है। नगर की हर बस्ती के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान व भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। पूरा वातावरण भगवान श्री राम के रंग में रंगकर राममय हो गया है। सफीदों इलाके में चारों तरफ जय श्रीराम के गगनभेदी नारे सुनाई पड़ रहे हैं। इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद सफीदों नगर के तत्वावधान में नगर की सीता श्याम कालोनी स्थित श्री दुर्गा मंदिर एवं संकीर्तन भवन में अक्षत कलश स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। अक्षत कलश स्थापना से पूर्व महिलाओं ने सीता श्याम कालोनी व शिव कालोनी में अक्षत कलश यात्रा निकाली। 

इस यात्रा में महिलाएं सिर पर अक्षत लेकर निकली। की प्रबंधन समिति के सहयोग से कॉलोनी वासियों ने श्री राम धार्मिक यात्रा सीताराम कॉलोनी एवं शिव कॉलोनी की मुख्य गलियों से होकर निकली। इस यात्रा में जय श्री राम के गगनभेदी नारों ने वातावरण को राममय बना दिया। ढोल की थाप व भजन कीर्तन की धून पर महिलाओं व श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। यात्रा के उपरांत पुरोहित शिव नारायण पाण्डेय ने मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजित अक्षत कलश की मंदिर में स्थापना करवाई। वहीं श्रद्धालुओं अयोध्या से पहुंचे पूजित अक्षत, चित्र व पत्रक भी वितरित किए गए। अपने संबोधन में विहिप कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि हम सभी को आगामी 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मानना चाहिए। घर-घर दीपमाला करके मिठाइयां बांटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफीदों के पौराणिक प्राचीन तीर्थ नागक्षेत्र तीर्थ के प्राचीन वट वृक्ष के आंचल में नगर के गण्यमान्य रामभक्तों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में नगर को राममय करने हेतु 20 जनवरी को एक भव्य शोभायात्रा निकालने का अभूतपूर्व निर्णय लिया है और यह शोभायात्रा अपने आप में ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर सत्यनारायण गर्ग, सुभाष शर्मा, अशोक गोयल, रामकरण गर्ग, राजू वर्मा, प्रमोद गौतम, संजीव गौतम, मुकेश वर्मा, सुरेश बजरंगी, संजीव शर्मा, सत्यदेव चौबे, होशियार शर्मा, सोहन धीमान, पुष्पा गर्ग, रुचि कंसल, ज्योति राणा, पारुल, सुमन, सोनिया, मधु व शकुंतला सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।

फोटो कैप्शन 17एसएफडीएम1.: पूजित अक्षत कलश यात्रा में जुटे श्रद्धालुगण व महिलाएं।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है