AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गीता पढ़ने वाले व्यक्ति को सच और झूठ, ईश्वर और जीव का ज्ञान हो जाता हैं।

abslm 20/01/2026...

                                       

गीता पढ़ने वाले व्यक्ति को सच और झूठ, ईश्वर और जीव का ज्ञान हो जाता हैं। उसे अच्छे और बुरे की समझ आ जाती हैं। गीता पढ़ने से व्यक्ति का आत्मबल बढ़ता हैं और व्यक्ति साहसी और निडर बनकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ता हैं। प्रतिदिन गीता पढ़ने से शरीर और दिमाग में सकारात्मक उर्जा विकसित होती हैं। यह शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय मारूति मन्दिर में गीता आज और कल विशय पर बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भगवत गीता को ईश्वर गीता, अनन्त गीता और हरि गीता के नाम से भी जाना जाता हैं।

श्री साहुवाला ने कहा कि भगवद गीता को सुनने से पाप का विनाश हो जाता हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। तथा भगवद गीताा दर्शन और नैतिकता पर प्रसिद्ध हिन्दू धार्मिक ग्रन्थ हैं जिस को पढ़ने से व्यक्ति के सभी संकटों का निवारण हो जाता हैं, उनके दुख दूर हो जाते हैं, जीवन तनाव मुक्त हो जाता हैं, मन को शांति प्राप्त होती हैं और घर में खुषिया आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध आरम्भ होने से ठीक पहले भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया था वह श्री मद्भगवदगीता के नाम से प्रसिद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि गीता हमें एक ऐसे सत्य से परिचित करवाती हैं जिसका नाम सुनते ही प्राय प्रत्येक प्राणी व्यभीत और सुन्न हो जाता हैं क्योंकि मृत्यु का विकल्प तो किसी के पास भी नहीं हैं जिसने भी इस संसार में जन्म लिया हैं उसे एक ना एक दिन मृत्यु का सामना करना ही पड़ता हैं इसलिए श्री मद्भगवद गीता हमें मृत्यु के अनुचित भय से मुक्त कराती हैं और वर्तमान में जीवन जीने की कला सिखाती हैं। इस अवसर पर सभी ने भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की कि पूरे विश्व में शांति बनी रहें और सभी गीता का पाठ करने के साथ-साथ उसे अपने जीवन में भी उतारे। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए मंगल प्रार्थना की और ओषो द्वारा रचित विभिन्न ध्यान विधियों के माध्यम से समाधि की यात्रा करवाई। इस अवसर पर दीपा, रजनी, भावना, आरती, नीलम, रीना, पारूल, कुसुम, हीना, रुचि, रचना, काजल, हीना एवं अन्य उपस्थित थे।




--

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है