AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

खाटू श्याम जी हैं हारे का सहारा : गोबिन्द कांडा

abslm सिरसा, 08 अक्टूबर 2018 


 श्याम संग मन भायो, दिवानी मैं शाम की, सज्जन मेरो गिरधारी, जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में 
योग, आध्यात्म भारतीय संस्कृति की देन है: गोबिन्द कांडा
श्री श्याम बाबा ने वचन पर कायम रहने का अहम सन्देश स्वयं के शीश का दान देकर मानवता को दिया। यह बात हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिन्द कांडा ने स्थानीय नेहरू पार्क में चौथा श्याम वंदना महोत्सव के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित श्रद्धालुओं से कही। कांडा ने कहा श्री श्याम प्रभु हर किसी की सुनते है। जो उन्हें स्मरण करता है, उन्हें पुकारता है। बाबा उस पर अवश्य कृपा करते है। बाबा के दरबार में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। हारे का सहारा-श्री श्याम प्रभु हमारा इसलिए कहा जाता है कि वे दीन-दुखियों की पीड़ा हरते है, उनकी मदद करते है। कांडा ने कहा कि योग-आध्यात्म और गुरूकुल की सभी महान विद्या और परंपरा सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की देन है। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक युग में विकसित देशों ने भी भारतीय पद्धितियों को आत्मसात करना आरम्भ कर दिया हैं । उन्होंने कहा कि खाटू श्याम जी हारे का सहारा हैं। वह अपने भक्तों के दिलों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। यह सब धार्मिक आयोजनों और योग के प्रचार प्रसार से ही संभव हो पाया है। कांडा ने कहा कि धर्मनगरी सिरसा धार्मिक आयोजनों में सर्वोपरि है यह हमारा सौभाग्य है।
 हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने ज्योत प्रज्जवलित की और अंजनी कनोडिय़ा ने गणेश वंदना की।   इस कार्यक्रम में सालासर धाम राजस्थान से तरुण पुजारी जी विशेष रूप से पधारे। 
गोबिन्द कांडा  ने श्री श्याम बाबा मित्र मंडल के आयोजकों की सुन्दर दरबार और उत्तम प्रबन्ध करने का प्रसंशा की। 
आयोजकों ने मुख्य अतिथि  गोबिंद कांडा  को  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके द्वारा दिये गये 21 हजार रूपये की सहयोग राशि के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर  श्याम कलाकार कन्हैया मित्तल, मोना मैहता, राजेश गोयल, सौरभ गोयल ने श्याम भजन प्रस्तुत किए।  श्याम कलाकार कन्हैया मित्तल ने बाबा का सुन्दर भजन (हारे का सहारा बाबा श्याम , कीर्तन की है रात बाबा, श्याम झोली भर दे, ऐसा बना दे मुझे श्याम)'श्याम संग मन भायो, दिवानी मैं शाम की, सज्जन मेरो गिरधारी, जी लेंगे सरकार तेरी सरकारीÓ आदि भजन गाये व सुन्दर झांकिया प्रस्तुत की गईं। श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन राजेश गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर धैर्य कांडा,अक्षय निधि राठौर,राजेंदर सुधा,देवराज कम्बोज,पवन गर्ग, गौरव शर्मा,मोहित गुप्ता, मोहित टांटिया, अंकित बांसल, संयम सुधा, आकाश चाचाण, अंकुर कंबोज, वैभव गोयल, मोहित मैहता, राजकुमार सैनी,विशाल अरोड़ा, नीरज बांसल, अनुज कनोडिया, मोहित वाट्स, चंदन कंबोज, राहुल सुधा, साहिल चावला, साहिल गर्ग, नवीन सतनाली, अशोक कक्कड़,  मनु गुप्ता,  दिपेश गर्ग, अभिषेक गोस्वामी, प्रवीन अत्री, असीम  नरूला, राहुल खोथ भी मौजूद रहे। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है