AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बहुआयामी प्रतिभा का धनी बच्चा है 8 साल का दक्ष साहनी।

abssslm 4-12-2018



ऐसी ढेरों सच्ची कहानियां मिल जाती हैंजो यह बताता है कि स्कूल में भले ही हिकसी बच्चे को अच्छा ग्रेड नहीं मिल पाता हैलेकिन उसकी प्रतिभा का लोहा दुनिया मानती हैक्योंकि दुनिया को देखने और कुछ सीखने का उसका एक अलग तरीका होता है। लेकिनअगर स्कूल के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी लोग उसकी प्रतिभा का लोहा मानेतो इसे सोने पर सुहागा ही कहा जाएगा। औरऐसे ही होनहार एवं प्रतिभासंपन्न आठ साल के बच्चे का नाम है दक्ष साहनी। बहुआयामी प्रतिभा का धनी यह बच्चा न केवल स्कूल के अध्ययन में शानदार हैबल्कि अपनी पाठ्यचर्या समेत अन्य गतिविधियों में भी काफी मजबूत है।
   ग्वालियर में रहने वाला दक्ष साहनी वहीं के ग्लोरी हाई स्कूल का एक योग्य और रैंक धारक छात्र है। उसकी मेमोरी पॉवर गजब की हैक्योंकि उसे केवल दुनिया के देशों के नाम ही नहींबल्कि उन देशों की राजधानियोंवहां की मुद्राओंभाषाओं के अलावा महाद्वीपों के नाम भी याद हैं। अपनी इसी खूबी के दम पर उसने वर्ष 2015-16 में आईएमओ (अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड) में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 5वांजबकि जोनल स्तर पर पहला रैंक भी हासिल किया। दक्ष शनि को संगीत का शौक भी जुनून की हद तक हैक्योंकि वह एक कुशल गिटारवादक हैजो आसानी से किसी भी संगीत की धुन निकाल देता है।
   एक अंतरिक्ष यात्री बनकर हमारे सौर मंडल से परे नए ग्रहों को खोजने का लक्ष्य रखने वाला दक्ष साहनी की प्रतिभा भगवान की देन है। तभी तो भगवान की इस देन को दुनिया भर में फैलाने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है