AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

जसबीर जस्सी ने अपने लेटेस्ट सिंगल ‘तेरे ठुमके’ को किया लॉन्च


          
Abslm   30///11/2018                                                            

                                                                                                                                                           भारतीय मनोरंजन उद्योग के जाने-माने गायक और कलाकार जसबीर जस्सी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित वेयरहाउस कैफे में आयोजित संवाददाता समेलन में अपने लेटेस्ट सिंगल तेरे ठुमकेको  लॉन्च किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए जसबीर ने अपने विचार साझा किए। बता दें कि टीपीजेड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत सुपरहिट गीत तेरे ठुमके पहले से ही लाखों लोगों के दिल को छू रहा है।

                                               
                                                                                                    अपने गीत तेरे ठुमके के बारे में जसबीर ने कहा, ‘मैं इस गाने को लाकर वाकई बहुत खुश हूंक्योंकि आज हमारे साथ बहुत बड़े प्रमोटर हैं। आखिरकार तेरे ठुमके रिलीज हुआजो एक हिट के रूप में आपलोगों के सामने है। इसके हिट होने की वजह यह है कि इस गीत में कोई अश्लीलता नहीं है। गानों के जरिये अश्लीलता या अभद्रता को बढ़ावा देने का विचार मेरे दिमाग में कभी नहीं आया। हालांकिकई लोगों और कंपनियों ने अपने प्राजेक्ट में अल्कोहल और ड्रग्स को प्रमोट किया। इसका नतीजा क्या हुआयह आप आज पंजाब की हालत देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। असल मेंयह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने युवाओं को ऐसी बुरी आदतों से बाहर ले जाएं। इसीलिए म्यूजिक के जरिये हम कुछ अच्छे संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।
   हनी सिंह के बारे में काफी पहले कहे गए अपवने संदर्भों के बारे में जस्सी ने कहा, ‘जब मैं अतीत में हनी सिंह और उनके दोहरे अर्थ वाले गीतों के खिलाफ बात कर रहा थातो लोगों ने इसे इश्यू बना दिया। हालांकिउनके गीतों की बीट्स वास्तव में अच्छी थींलेकिन मैंने हमेशा कहा कि उन्हें डबल अर्थ वाले गीतों से बचना चाहिए। ऐसे में मीडिया ने उल्टा यह कहना शुरू कर दिया कि मैं ईर्ष्यालु हूंक्योंकि खुद तो फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा हूंदूसरों को नसीहत दे रहा हूं। हांमेरे साथ यह एक समस्या थीलेकिन फिर भी मैंने बात की। औरहां मैं यह भी मानता हूं कि मेरा संघर्ष अभी भी जारी है।
   बता दें कि टीपीजेड रिकॉर्ड्स एक रिकॉर्ड लेबल हैजो श्रोताओं के दिल को छूने वाले संगीत को लाने एवं उन्हें प्रमोट करने की दिशा में काम कर रहा है। तभी तो टीपीजेड रिकॉर्ड्स लीजेंडरी सिंगर जसबीर जस्सी के सुपरहिट गीत तेरे ठुमके के साथ लाखों लोगों के दिल को छू रहा है। टीपीजेड रिकॉर्ड्स के लेबल के पीछे गुलाबीश देवेदा और परमजीत चावला का महान दिमाग काम कर रहा हैजिन्होंने अपनी मूल कंपनी टैलेंट प्रमोटर्स से इसे अंकुरित किया है। उनकी विशेषज्ञताअमूल्य ज्ञानप्रबंधन कौशल टीपीजेड रिकॉर्ड्स को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है