AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भाजपा महिला मोर्चा घर-घर जाकर लोगों को बोलेंगी राम-राम

ABSLM 22/10/2021 एस• के• मित्तल : 

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ताओं की टोलियां 27 अक्तुबर को हर बूथ पर घर-घर जाकर लोगों को राम-राम बोलेंगी। यह जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने देते हुए बताया कि महिला कार्यकर्त्ताओं ने जिला जींद प्रभारी एवं प्रदेश सचिव राजवंती पांचाल मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान राजवंती पांचाल ने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे आगामी 27 अक्टूबर को सभी मंडलों के 5 बूथों पर टोलियों में निकले तथा अपने-अपने बूथ पर घरों में जाकर राम-राम बोलें। 

#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 



उन्होंने महिलाओं से यह भी कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुने और उनके बताई गई बातों व कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कविता शर्मा के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पा तायल, मंजू गौतम, सरोज सैनी, गीता देवी, योगिता भारद्वाज, रामदुलारी, कैलाशो देवी, गीता रानी, आरती शर्मा व मंजू सैन मौजूद थीं। 

फोटो कैप्शन 7.: जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव राजवंती पांचाल का अभिनंदन करती हुई महिलाएं।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है