AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

उत्तराखंड में राहत सामग्री भेजी जयराम आश्रम ने


 

नई दिल्ली। जयराम आश्रम, आश्रम चौक,  के अधिष्ठाता स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने हाल ही में उत्तराखंड में आई महाप्रलय को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आपदा से प्रभावित हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए अपील की है कि लोगों को पीड़ितों की अधिकाधिक मदद के लिए आने आना चाहिए।स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि हमारा जयराम आश्रम 17 जून से ही प्रभावित लोगों की सेवा में लगा हुआ है।लोगों के लिए खाने, रहने की व्यवस्था में लगा हुआ है। साथ ही आश्रम की ओर से दो मोबाइल डिस्पेंसरियां उनके लिए 24 घंटे कार्य कर रही हैं और प्रभावित लोगों का इलाज करने के साथ-साथ दवाइयां भी दे रही है तथा अब तक आश्रम द्वारा 30 ट्रक राहत सामग्री तथा 11 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं। साथ ही स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि आश्रम द्वारा एक और मोबाइल डिस्पेंसरी उत्तराखंड के लिए रवाना की गई है।आश्रम द्वारा की गई सहायता कार्य के बारे में स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज जी ने अम्बिका सोनी को एक लिस्ट भी सौंपी। आश्रम में मौजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह बहुत बड़ी आपदा है और इसका सामना हम सभी को मिलकर कराना होगा। आश्रम में मौजूद मोती लाल वोरा, अम्बिका सोनी ने कहा कि हर एक को उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के लिए कुछ न कुछ करना होगा जैसे कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के आश्रम द्वारा प्रभावित लोगों की सहायता की जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे मुश्किल समय में भी उन्होंने अपना धैर्य न छोड़ते हुए तन मन धन से राज्य के लोगों की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं।स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने यह भी कहा कि लोगों ने ऐसे धार्मिक स्थलों को एक पर्यटन स्थल बना दिया है जो कि सरासर गलत है और उसी की वजह से ऐसी आपदाएं आ रही हैं।    

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है