AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

उड़ीसा में आपदा से निपटने के लिए भारतीय सेना की त्‍वरित मेडिकल टीम पहुंची



भारतीय वायुसेना का 37 सदस्‍यीय त्‍वरित चिकित्‍सा दल फिलिन तूफान के बाद चिकित्‍सा आपदा से निपटने के लिए असम के जोरहाट से उड़ीसा पहुंचा। इसमें एक सर्जन, एक निश्‍चेतक (एनेस्‍थेटिस्‍ट) तथा एक महिला चिकित्‍सा अधिकारी हैं। इस दल के साथ दो नर्सिंग अधिकारी तथा अन्‍य पारामेडिकल कर्मी हैं। 


दल का नेतृत्‍व कर रही डॉक्‍टर स्‍केवर्डन लीडर लवनीत कौर ने कहा कि हमने हर स्थिति से निपटने की तैयारी की है। 


शल्‍य चिकित्‍सा विशेषज्ञ विंग कमांडर एस वी कुलकर्णी ने बताया कि हमारी टीम ने घायल 30 मरीजों का ईलाज किया, इनमें अधिकतर बच्‍चे और महिलाएं थीं। 


भारतीय वायुसेना ने आपदा स्थित से निपटने के लिए 1999 में बंगलौर, जोरहाट तथा हिंडन में त्‍वरित मेडिकल टीम का गठन किया था। अब यह दल बहरामपुर से भुवनेश्‍वर चला गया है। 


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है