abslm 11 /2/2026
अच्छी भूमिका, अच्छे लक्ष्य और अच्छे विचारों वाले लोगो को हमेशा याद किया जाता हैं चाहें वो मन में हो, शब्दों में या जीवन में, इसलिए हमें हमेंशा मानवता की भलाई के कार्य करने चाहिए और जरूरतमंद लोगो की हर वक्त सहायता करनी चाहिए। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में साधको को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए बल्कि जो भी आप चाहते हैं उसकों पाने के लिए तन, मन व लगन के साथ लग जाए तब कोई भी कार्य थोड़ा मुश्किल तो हो सकता हैं लेकिन असंभव नहीं हो सकता इसलिए बिना किसी की परवाह किए आप सभी लगातार आगे बढ़े तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि दूसरों से सम्मान की अपेक्षा हमें नहीं रखनी चाहिए बल्कि हमें स्वयं अपना सम्मान करना सीखना चाहिए तभी हमारें भीतर हमारा आत्म-सम्मान बढ़ेगा और लोगों की नजरों में हम नेक और दयालु इंसान बनेंगे। उन्होंनेे कहा कि घर में हमें यह नियम बनाना चाहिए कि जब भी हम घर से बाहर निकलें तब हम परमात्मा को याद करके चलें और क्योकि हमारे हाथ में लाख रूप्यें की घड़ी क्यों न हो समय तो परमात्मा के हाथ में ही होता हैं। इसलिए हर वक्त हमें परमात्मा को याद रखना चाहिए और उसकी याद में ही अच्छेे कर्म करने चाहिए ताकि हमें जीवन में सफलता मिल सकें और हम जिन्दगी भर तनाव से मुक्त रहें तथा हमें सुख-सम्पदा एवं खुशहाली मिल सकें।
श्री साहुवाला ने कहा कि नींद, शांति, आनन्द, हवा, पानी और सबसे ज्यादा हमारी सांसों की कद्र करो, यही जीवन का असली खजाना हैं। उन्होंने कहा कि जो क्रोध में धैर्य रखता हैं, मोह में विवेक नहीं खोता तथा हर स्थिति में अच्छे कर्म करता हैं वहां सच्ची भक्ति हैं तथा जब मन शांत होता हैं तब परमात्मा अपने आप सही मार्ग दिखा देता हैं।
--

.jpeg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है