AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

महात्‍मा गांधी की शिक्षाओं पर ट्विटर सम्‍मेलन






राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 144वीं जयंती के अवसर पर एक ट्विटर सम्‍मेलन के जरिए उनकी शिक्षाओं तथा जीवन से जुड़े विभिन्‍न पहलुओं के बारे में बातचीत की जाएगी। इसकी अध्‍यक्षता, राष्‍ट्रीय नवाचार परिषद के अध्‍यक्ष श्री सैम पित्रोदा अपने ट्विटर handle@pitrodasam (www.twitter.com/pitrodasam) पर करेगे। 

यह ट्विटर सम्‍मेलन कल शाम सात बजे से आठ बजे (भारतीय समयानुसार) आयोजित किया जाएगा। जिसमें कोई भी व्‍यक्ति भाग ले सकता है। सम्‍मेलन में साबरमती आश्रम के न्‍यासी श्री कार्तिकेय साराभाई, अन्‍य गांधीवादी और दुनियाभर के विद्वानों के हिस्‍सा लेने की उम्‍मीद है। 

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हाल ही में एक गांधी हैरिटेज पोर्टल लांच किया है जो www.gandhiheritageportal.org. पर उपलब्‍ध है। इस पोर्टल को साबरमती आश्रम ने केंद्र सरकार के संस्‍कृति विभाग के सहयोग से विकसित किया है। इसमें गांधी जी की आत्‍मकथा 22 भाषाओं में है और गांधी जी के संपूर्ण जीवन के कार्य को तीन भाषाओं में संकलित किया गया है। इनमें अंग्रेजी के 100, हिन्‍दी के 97 तथा गुजराती के 22 खंड है। इस पोर्टल पर 5 लाख से अधिक पेज, 21 फिल्‍में और गांधी जी के 1 हजार से अधिक फोटोग्राफ के अलावा उनके 72 भाषण भी उपलब्‍ध है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है