उपभोक्ता मामले तथा खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 10 से 17 अक्टूबर 2013 के सप्ताह में देश के थोक बाजारों में खाद्य तेल की कीमतें स्थिर रही मंत्रालय मूल्य निगरानी सेल 55 केन्द्रों पर 22 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नजर रखता है।
इस अवधि में सभी केन्द्रों पर मूंगफली तेल, सरसों तेल तथा वनस्पति तेल की कीमतें स्थिर रही। वास्तव में चैन्नई में मूंगफली तेल, भागलपुर में सरसों तेल तथा डिंडगुल में वनस्पति तेल की कीमतों में गिरावट आई।
जिन आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर उपभोक्ता मामले का विभाग निगरानी रखता है और मूल्य नियंत्रण में रखने के लिए कदम उठाता है उनमें चावल, गेहूं, आटा, चना दाल, अरहर दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, चीनी, गुड़, मूंगफली तेल, सरसों तेल, वनस्पति, सूरजमुखी का तेल, सोया तेल, पाम ऑयल, चाय, दूध, आलू, प्याज, और नमक शामिल हैं। मूल्य संबंधी आंकड़े दैनिक आधार पर संबध राज्य सरकारों के नागरिक आपूर्ति विभागों से एकत्रित किये जाते हैं।
*
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है