AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भारतीय डाक मंडप का उद्धाटन डाक विभाग ने बाल दिवस पर डाक टिकट जारी किया



दिल्ली सर्किल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री वासु मित्र ने आज 33वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भारतीय डाक विभाग के मंडप का उद्धाटन किया। इस मंडप की प्रमुख विशेषताएं निम्न हैं- 

डाक विभाग के आईटी आधुनिकीकरण परियोजना की झलक। 

विभिन्न डाक उत्पादों/सेवाओं की प्रदर्शनी। 

लोगों की मेलिंग जरूरतों के लिए तैयार समाधान। 

कारपोरेट उपभोक्ताओं के लिए कस्टमाइज बिजनेस पैकेज। 

डाक जीवन बीमा। 

लोजिस्टिक जरूरतों के लिए समाधान। 

एएमएससी-मेल प्रोसेसिंग आधुनिकीकरण के लिए मेल सार्टिंग केंद्र। 

वित्तीय सेवाएं। 

फिलाटेलिक स्टैंप/ स्टेशनरी। 

माइस्टैंप काउंटर। 

मेल डिलिवरी प्रणाली में प्रस्ताविक आधुनिकीकरण तथा 

बिक्री के लिए फिलाटेलिक स्मारिका 

श्री वासु मित्र ने बाल दिवस के मौके पर डाक टिकट भी जारी किया। डाक विभाग प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के मौके पर डाक टिकट जारी करता है। इन टिकटों की डिजाइन पूरे देश में डाक विभाग द्वारा बच्चों के लिए आयोजिक स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता से चुनी जाती है। इस वर्ष की प्रतियोगिता का विषय था “ए हॉली डे” 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है