AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

आप कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री शिंदे का पुतला फूंका



आम आदमी पार्टी (आप) की उ प्र इकाई ने राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। पार्टी से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण मेला मैदान में शिंदे की शवयात्रा भी निकाली। दिल्ली में तीन पुलिस अधिकारियों को निलम्बित करने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से अनशन पर बैठे मुख्यमंत्री केजरीवाल के समर्थन में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिंदे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जब जीपीओ पार्क में शिंदे का पुतला फूंकने का प्रयास किया उस समय पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हुई। कार्यकर्ताओं ने पार्क में ही शिंदे की शवयात्रा निकालने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें लक्ष्मण मेला मैदान जाना पड़ा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही आप पार्टी की अवध प्रांत की अध्यक्ष अरुणा सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सुशील कुमार शिंदे और भाजपा नेता अरुण जेटली का पुतला फूंका जाएगा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है