नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में एक डेनिश महिला से सामूहिक बलात्कार होने के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तीखी आलोचना का सामना कर रहे दिल्ली पुलिस प्रमुख बीएस बस्सी ने आज कहा कि शहर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बल पर्याप्त रूप से सक्षम है।
केजरीवाल द्वारा शहर के सुरक्षित हाथों में नहीं होने की बात कहे जाने के बारे में मीडियाकर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए बस्सी ने कहा, ``मैं शहर के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि दिल्ली पुलिस अपने नागरिकें की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम है। आपको सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली पुलिस हर संभव कदम उ"ा रही है।''गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए इसे अत्यधिक समझौतावादी बताया था और इसपर उन दो मामलों में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया जिनमें सरकार के मंत्रियों ने कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने इनमें संलिप्त दो थानी प्रभारी और दो एसीपी को भी फौरन निलंबित करने की मांग की थी। केजरीवाल ने कहा था, ``दिल्ली पुलिस अत्यधिक समझौतावादी है। जब तक दिल्ली पुलिस की जवाबदेही नहीं तय की जाती है तब तक अपराध और बलात्कार की घटनाओं में कमी नहीं होगी।''
आरोपों के बारे में संवाददाताओं के सवालों की बौछार का सामना कर रहे दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने महज इतना कहा कि वह घटनाक्रमों से अवगत नहीं हैं क्योंकि वह बहुत व्यस्त थे और टीवी देखने के लिए उन्हें वक्त नहीं मिल सका। दिल्ली सरकार में मंत्री सोमनाथ भारती और राखी बिडला ने कहा था कि उन्होंने दो अलग अलग मामलों में पुलिस की सहायता मांगी थी, जिनमें उन्होंने आरोप लगाया था कि संबद्ध अधिकारियों ने उन्हें सहयोग नहीं किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिल्ली पुलिस और मुख्यमंत्री के बीच कोई जुबानी जंग नहीं है।
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है