नई दिल्ली । दिल्ली में कई स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकर एवं विचारक 17 जनवरी से एक महीने तक चलने वाली प्रदर्शनियों, चर्चाओं और प्रस्तुतियों में हिस्सा लेंगे।
ये कलाकार एवं विचारक इस परिवर्तनशील शहर के दायरे में एक कलाकार की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक भूमिका की समीक्षा करेंगे।इन कार्यक्रमों द्वारा कलाकार एवं विचारक ``विचारों के सृजक के तौर पर मामूली से मामूली चीजों को लेकर सवाल करने वाले'' एक कलाकार की धारणा को सामने लाएंगे।इंसर्ट आईएनएसईआरटीः 2014 नाम के इस समारोह का आयोजन इनलक्स शिवदासानी फाउंडेशन, मैक्समूलर भवन और प्रो हेलवेशिया, स्विस आर्ट्स काउंसिल की मदद से कर रहा है।इस समारोह के कलात्मक निदेशन का काम रैक्स मीडिया कलेक्टिव कर रहा है जो पूर्व में यूरोपीय द्विवार्षिक समकालीन कला समारोह, मेनिफेस्टा के साथ जुड़ा रहा है।इस समारोह का मुख्य आकर्षण इंदिरा गांधी सेंटर फार आर्ट्स आईजीएनसीएः के माटी घर में होने वाली प्रदर्शनी होगी। इस प्रदर्शनी में थाईलैंड के रिरक्रित तिरावनिजा, जिनेवा में जन्मी माई-थू पेरेट, दक्षिण अफीका के केंडेल गीर्स, क्रोएशिया की इवाना फैंक, दिल्ली की गौरी गिल और इस्राइली वास्तुकार एयाल वेजमैन की कलाकृतियां शामिल होंगी।
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है