नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा व महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में भाग नहीं लेगी। आप नेता ने शनिवार को बताया कि फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान दिल्ली विधानसभा पर केंद्रित है। इसके लिए हमारे सभी संसाधन और वालंटियर लगाए गए हैं।
गौरतलब है कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बीते लोकसभा चुनाव में करारी हार मिली थी। हरियाणा में उसके सभी दस लोकसभा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। जबकि महाराष्ट्र की 48 में से 28 सीटों पर उतारे गए उम्मीदवारों में से एक को भी जीत नहीं हासिल हो सकी थी। इतना ही नहीं दिल्ली में भी सभी सात सीटों पर आप प्रत्याशियों की हार हुई थी

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है