AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

जरीवाल को मिलने वाले सिविल लाइंस स्थित घर पर विवाद अभी जारी है

के

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिलने वाले सिविल लाइंस स्थित घर पर विवाद अभी जारी है। इस मामले में कोर्ट ने नरेंद्र जैन को नोटिस जारी कर 21 अगस्त तक जवाब मांगा है। दरअसल यह बंगला कांग्रेस के पूर्व सांसद भीखू राम जैन के छोटे बेटे और आप नेता नरेंद्र जैन ने केजरीवाल को अपना बताते हुए साठ हजार रुपये प्रति माह के किराए पर दिया था।

यह मामला सामने आते ही इस बात का खुलासा हुआ कि यह संपत्ति पूर्व सांसद भीखू राम जैन के नाम है और इसका बंटवारा उनके पांच बेटों में नहीं हुआ है। इस घर के मालिकाना हक पर दावा कर रहे लोगों में शामिल भीखू राम जैन के दूसरे नंबर के बेटे वीरेंद्र जैन का कहना है कि मकान विवादित है और इस पर हाइकोर्ट का स्टे लगा हुआ है। इसकी वजह से मकान केजरीवाल को नहीं दिया जा सकता।

उनके वकील गिरीश अग्रवाल ने बताया कि इस मकान के मालिकाना हक को लेकर वर्ष 2010 से अदालत में मामला चल रहा है। पांच भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवार नहीं हुआ है। मामला अदालत में विचाराधीन है। इस संपत्ति पर पांच भाइयों के अलावा इनकी दो सौतेली बेटियों ने भी दावा किया था, जिस संबंध में हाइकोर्ट ने 11 जुलाई को रिपोर्ट जमा करने को कहा है। आगामी 21 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है