AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

आम आदमी पार्टी की विधायक वंदना कुमारी को खरीदने की कोशिश!


पुलिस मामले की जांच कर रही है।


नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी की विधायक वंदना कुमारी को भाजपा द्वारा खरीदने की कोशिश की गई है। यह आरोप खुद विधायक ने लगाया है और दिल्ली पुलिस से इस बाबत शिकायत भी की है। शालीमार बाग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को इस संदर्भ में सीसीटीवी फुटेज की एक सीडी भी सौंपी गई है।

शालीमार बाग क्षेत्र से आप की विधायक वंदना कुमारी बुधवार सुबह शालीमार बाग थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाला संजय  नामक एक व्यक्ति मिलने के लिए उनके घर आया। उसने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा का सहयोग करने के लिए कहा। बातचीत के दौरान संजय पालीवाल ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मोटी रकम का लालच दिया। जब वंदना कुमारी ने इंकार किया तो उसने उन्हें दिल्ली सरकार में मंत्री पद का प्रलोभन भी दिया। बात न बनने पर उसने धमकी देते हुए इस मुलाकात का खुलासा किसी से भी नहीं करने के लिए कहा।

संजय के जाने के बाद वंदना कुमारी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस संबंध में चर्चा की। बुधवार सुबह विधायक ने पुलिस को शिकायत व फुटेज की सीडी सौंपी है। फुटेज में संजय व उसकी कार का नंबर स्पष्ट नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि संजय का पता लगाया जा रहा है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है