AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

हरियाणा विधानसभा आम चुनाव- 2014 निकट भविष्य में होने की सम्भावना है।





 सिरसा 1 अगस्त।  हरियाणा विधानसभा आम चुनाव- 2014 निकट भविष्य में होने की सम्भावना है। इस कार्य को सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव सामग्री, इल्क्ट्रोनिक वोटिंग मशीन तथा पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्रों तक पहुंचानें के लिए मोटर गाडिय़ो की काफी संख्या में आवश्यकता होगी।

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए जाने वाले चुनाव पर्यवेक्षकों, कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतू नियुक्त किए जाने वाले डियुटी मैजिस्ट्रेटों तथा सुपरवाईजर अधिकारियों के लिए गाडिय़ों की आवश्यकता होगी, इसके अतिरिक्त कुछ गाडिय़ा उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पास रिजर्व में रखने पड़ेगी ताकि आवश्यकता पडऩे पर पुलिस व चुनाव सामग्री मतदान केंद्रो पर भेजी जा सके। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने अपने विभागों से सम्बंधित गाडिय़ों को चैक करवाकर ठीक करवा ले व चालु हालत में तैयार रखें ताकि जरूरत पडऩे पर आप द्वारा तुरंत उपलब्ध करवाई जा सके।  इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

    उपायुक्त ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया एक जटिल  एवं समयबद्ध कार्य है। चुनाव की घोषणा भी आगामी दिनों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कभी भी की जा सकती है।  उन्होंने कहा कि चुनाव के प्रोग्राम में कुछ विषय कानूनी प्रावाधानों पर आधरित है जिनका निर्धारित समय के अंदर -अंदर पालन करना कानूनी रूप से अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि चुनाव सम्बंधी विषय में किसी प्रकार की ढील चुनाव कार्यक्रम को अस्त व्यस्त कर देगी, जिसके गम्भीर परिणाम हो सकते है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए सभी विभागों का सहयोग अति आवश्यक है।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे चुनाव विभाग द्वारा भेजे जाने वाले पत्रों को प्राथमिकता दी जाए तथा जब भी इस विभाग की ओर से किसी कार्य की सूचना मांगी जाए तो हर मामलें में वांछित अवधि में जिला निर्वाचन अधिकारी को अवश्य पहुंचाए। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि चुनाव कार्य में जब कभी भी किसी की व्यक्तिगत सहायता की आवश्कता होगी तो उस समय भी सभी अधिकारी अपना सहयोग देंगे और चुनाव कार्य में भी यथा सम्भव सहायता करेंगे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है