सिरसा 31 जुलाई। जिला सत्र एवं न्यायाधीश श्री कुलदीप जैन ने आज हिसार रोड़ स्थित कस्तूरबा गांधी वृद्धाश्रम का दौरा किया जो कि दी सिरसा वेल्फेयर सोसायटी द्वारा संचालित है। उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धो के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। उन्होंने वृद्धों के समक्ष आ रही परेशानियों एवं समस्याओं की जानकारी ली।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ये वे लोग है जिनको उनके परिवार वालों ने स्वीकारा नहीं है। आप सब लोग आपस में मिल जुुलकर समय को स्वीकारे और अंतिम पड़ाव पर खुशी-खुशी पहुंचे। उन्होंने आश्रम के संचालक से कहा कि परिवार वालो को समझा बूझा कर बुजुर्गो को साथ रहने के लिए मनाए, अगर परिवार वाले या बुजुर्ग साथ नहीं रहते तब मजबूरी में सम्मान सहित आश्रम में आश्रय दें।
इस मौके पर जिला सत्र एवं न्यायाधीश श्री कुलदीप जैन ने आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गो को फल, बिस्कुट व जूस वितरित किए। न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अक्षदीप महाजन, दी सिरसा वेल्फेयर सोसायटी के सचिव श्री सुरेंद्र भाटिया व अन्य लोग उपस्थित थे।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है