AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सिरसा,नगर के दो बैडमिंटन खिलाडियों हार्दिक मक्कड़ और कार्तिक जिंदल ने जिला का गौरव बढ़ाया



सिरसा,नगर के दो बैडमिंटन खिलाडियों हार्दिक मक्कड़ और कार्तिक जिंदल ने अंडर 17  डबल्स में राष्ट्रिय स्तर पर रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करके जिला का गौरव बढ़ाया है। इन दोनों खिलाडियों ने देहरादून में गत दिवस आल इंडिया जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में यह स्थान प्राप्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी चिकित्सक मुकेश मक्कड़ के पुत्र हार्दिक और चिकित्सक अनूप जिंदल के पुत्र कार्तिक जिंदल ने देहरादून में 4 से 10 अगस्त तक चली राष्ट्रिय जूनियर रैंकिंग प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया था और असम,दिल्ली,आंध्र प्रदेश और महारष्ट्र आदि राज्य की युगल टीमों को हरा कर फाईनल में प्रवेश किया था। फाईनल में हुए मुकाबले में हार्दिक मक्कड़ और कार्तिक जिंदल की जोड़ी ने उत्तराँचल की टीम के साथ संघर्ष करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन दोनों को उत्तरांचल मुख्यमंत्री हरीश रावत और खेल एवं  युवा मंत्री दिनेश अग्रवाल ने राष्ट्रिय स्तर पर  दूसरी रैंकिंग प्रदान करते हुए सम्मानित किया।  इससे पहले पिछले महीने कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने के बाद इस जोड़ी को  दिसंबर में पटना में आयोजित होने वाली राष्ट्रिय प्रतियोगिता में राज्य की अगुवाई करने का गौरव प्रदान किया गया है ।

इसके अतिरिक्त 20 जुलाई को मुंम्बई आयोजित गौतम ठक्कर आल इण्डिया रैंकिंग प्रतियोगिता में भी यह जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर चुकी है। हार्दिक और कार्तिक की इस बड़ी उपलब्धि के लिए हरियाणा बैडमिंटन एसोसीएशन,सिरसा बैडमिंटन एसोसीएशन,पंचकूला बैडमिंटन एसोसीएशन,मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी, उनके कोच हरीश शर्मा और दीपेश ठक्कर,नीमा अध्यक्ष राजेश असीजा,पंजाबी सत्कार सभा के प्रधान प्रदीप सचदेवा,मुल्तान सभा प्रधान ज्ञान मेहता,महाराजा अग्रसैन स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजिन्द्र गनेरीवाला,चिकत्सक राजेन्द्र सिंह सरा,राजकुमार गंडा,रविन्द्र्र जटान और प्रवीण शर्मा आदि ने बधाई दी है और उनके इस खेल में और अधिक उंचाईयां छूने की कामना की है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है