रानियां, 12 अगस्त। इससे पहले सभी पार्टियों ने रैलियों के नाम पर नोटों की थैलियां लेने का काम किया है और जनसम्पर्क के नाम पर नोटों की मालाएं इक_ी कर और लूट व झूठ की राजनीति कर अपने घर भरे हैं। यह बात हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व रानियां से पार्टी उम्मीदवार गोबिंद कांडा ने गांव टीटूखेड़ा, दारेवाला, बुखारा खेड़ा, खाई शेरगढ़, पन्नीवाला मोटा, भागसर, खुईयां नेपालपुर, ढ़ाणी ख्योवाली सहित अनेक गांवों में जनसम्पर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। गोबिंद कांडा ने कहा कि पहले पार्टियों के उम्मीदवार जनता के बीच जाकर नोटों की माला और रैली के नाम पर थैली मांगा करते थे और थैली का वजन कम होने पर अपने की कार्यकर्ताओं को लताड़ते थे। लेकिन भाई गोपाल कांडा ने जनसेवा व लोकहित में काम करके एक ऐसी मिसाल कायम की कि अब ये लोग न चाहकर भी अपना पुराना तरीका बदलने का दिखावा कर रहे हैं, परंतु अब उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी।
गोबिंद कांडा ने कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी की सरकार आने पर गांवों को किसी भी तरह की मूलभुत सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और गांवों का समग्र विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार ताऊ व ताई को 2500-2500 रुपए प्रतिमाह सम्मान भत्ता व बुढ़ापा पेंशन घर बैठे ही उपलब्ध करवाएगी। युवाओं के लिए प्रदेश में स्पोट्र्स सिटी व फिल्म सिटी की स्थापना की जाएगाी। गोबिंद कांडा ने ग्रामीणों को 17 अगस्त को जींद में होने वाली हरियाणा लोकहित रैली का न्यौता देते हुए कहा कि इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में शिरक्त कर एक नए हरियाणा के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा लोकहित में काम करने की सोच रखने वालों के हाथ मजबूत करें ताकि मुख्यमंत्री वो व्यक्ति बने जो आपके सुख-दु:ख में काम आने वाला हो। इस अवसर पर हलोपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी ने कहा कि जींद हरियाणा की राजनीति का केंद्र बिंदु है और भाई गोपाल कांडा ने इसी क्षेत्र से परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद के विरुद्ध शंखनाद करने का फैसला किया है।
आप भी इस एतिहासिक रैली में शिरक्त कर एक नए हरियाणा के निर्माण के लिए भाई गोपाल कांडा को आशीर्वाद देने जींद पहुंचे। कांडा के दौरे के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह ग्रामीणों ने कांडा को खुली जीप में बैठाकर व युवाओं ने मोटर साइकिलों पर अगुवाई कर कांडा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गोबिंद कांडा ने धार्मिक स्थलों के निर्माण और मरम्मत के लिए अपने निजी कोष से लाखों रुपये की ग्रांट वितरित की।
इस अवसर पर जसबीर सिंह, दयाल सिंह, सुरेंद्र मिंचनाबाद, संजय नम्बरदार, महेंद्र सिंह, बलकार सिंह पंच, भगत सिंह ठाकर, कालू राम, अमर सिंह, राय सिंह, मेजर सिंह, जसविंद्र सिंह, मनीराम खेरवा, बलविर सहारण, इंद्र पाल दादूराम, विजय गोदारा, मनदीप संधू, आदराम प्रधान, भजन लाल नेहरा, सुरेश कुमार, हाकम सिंह, भागाराम सहारण, देवीलाल गोदारा, प्रमोद कस्वां, अजय पाल कस्वां, सुभाष कस्वां, प्रमोद घोटिया, राज मैहता, महावीर वर्मा, लखविंद्र सिंह, राम लाल एडवोकेट, सुखदेव ङ्क्षसह, कृष्ण कुमार, मनदिप सिंह, मनोहर मैहता, हरदेव सिंह, संत लाल, श्याम लाल, रानी रंधावा, महेंद्र सेठी, गुरदेव मुक्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है