AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगभग 20 लाख लोगों के आने की संभावना है।


नई दिल्ली:  ( मोनू आंनद) प्रगति मैदान में आयोजित इस साल के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में लगभग 20 लाख लोगों के आने की संभावना है। इस मेले में 6,500 से अधिक कंपनियां तथा 25 अन्य देश भाग ले रहे हैं।   
मेले के आयोजक आईटीपीओ के बयान के अनुसार मेले में कई श्रेणियों में वस्तु व सेवाओं का प्रदर्शन किया गया है। इस साल के मेले में ‘मेक इन इंडिया’ पर प्रतिबद्धता दिखाई जा रही है ताकि विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए भारत की वैश्विक अपील बढाई जा सके।
इसके अलावा मेले में प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुरू किए गए स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मेले के पहले 5 दिन 14-18 नवम्बर केवल कारोबारियों के लिए होंगे। 19-27 नवम्बर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

विकलांगों तथा वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि मेला सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश शाम 5 बजे बंद हो जाएगा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है