दिल्ली विधान सभा चुनाव होने वाले है और इसके चलते आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता फिर से एक्टिव हो गए हैं, पर कुमाऱ विश्वास का कहीं किसी को नहीं पचा चल रहा है। बीता लोकसभा चुनाव अमेठी से हारने के बाद कुमार विश्वास गायब हैं। जानकारों ने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता भी परेशान हैं कि वे चुनाव से ठीक पहले कहां चले गए। बताते चले कि पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जमकर कैंपेन किया था अपनी पार्टी के लिए। वे बेहद प्रखर वक्ता हैं। वे अपने भाषण के दौरान समां बांध देते हैं।
कहने वाले यह भी कहते हैं कि कुमार विश्वास का अपनी पार्टी के नेताओं और नीतियों से मोह भंग हो गया है। अब वे फिर से कवि सम्मेलनों में सक्रिय हो गए हैं।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है