मंडी डबवाली, 15 नवम्बर। ( विनोद गोयल) स्वच्छ भारत - स्वच्छ हरियाणा सफाई अभियान के दूसरे चरण में उपमण्डल अधिकारी ना. श्री सतीश कुमार के नेतृत्व में लघु सचिवालय की दीवार से नाले के मध्य तक सफाई अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र दामोदर मोदी के आहवान पर चलाए गए इस सफाई अभियान में योगदान देकर डबवाली के सोन्दर्यकरण में अपनी सहभागेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि सफाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।
उपमंडल अधिकारी (ना.) श्री सतीश कुमार ने कहा कि हम सभी सफाई के प्रति लोगों की मानसिकता को बदल पाए, तो हम समझेंगे कि हमारे सफाई अभियान जैसे साकारात्मक कदम को अपनाया गया है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लोगों का आह्वान किया कि जहां सफाई होगी, वहां वातावरण साफ होगा। जहां वातारवण साफ होगा, वहां लोग रोगों से तो बच ही पाएंगे, लक्ष्मी भी साफ-सुथरे वातावरण में प्रवेश करती है। उन्होंने कहा कि गलियों व सड़कों पर प्रतिदिन नियमित रूप से सफाई करवाई जा रही है। नगरवासियों को चाहिए कि वे सफाई होने के पश्चात गली व सड़कों पर कूड़ा-कर्कट डालकर शहर को गंदा व बदबूदार होने से बचाए। इस अवसर पर उन्होंने जिला भर में 19 नवम्बर तक चलाए जा रहे बाल स्वच्छता अभियान में भी आमजन मानस सेे सहयोग के लिए अपील भी की।
उन्होनें बताया कि कल रविवार को सामुदायिक केन्द्र से रामबाग के पास पार्क तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार सोमवार को हर्ष नगर में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
इस सफाई अभियान में सचिव नगर पालिका श्री ऋषिकेश चौधरी, सफाई निरीक्षक श्री अविनाश सिंगला, अग्निशमन कार्यालय से श्री बलबीर सिंह, श्री पवन कुमार, श्री अलीशेर, तहसील कार्यालय से श्री धर्मपाल, श्री सोमनाथ, नायब तहसीलदार गोरीवाला श्री संजय चौधरी, श्री हरकिरत ङ्क्षसह रीडर, पटरवारी श्री अमीलाल, समाजसेवी श्री वियोगी हरी शर्मा, सहित नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई अभियान में सहयोग दिया।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है