AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अभय सिंह चौटाला सभी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का आभार व्यक्त करेंगे


सिरसा। ( रोहित बंसल )हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला 17 नवंबर से 19 नवंबर तक अपने हलके के लगभग सभी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का आभार व्यक्त करेंगे। इस कड़ी में 17 नवंबर को विधायक अभय सिंह चौटाला प्रात: 9 बजे गांव बकरियांवाली से अपना दौरा आरंभ करेंगे। 
गांव बकरियांवाली के अलावा वे निर्बाण, रूपावास, रायपुरिया, बरासरी, जोड़कियां, कुताना, जमाल, ढूकड़ा, गुडियाखेड़ा, बरूवाली द्वितीय, माधोसिंघाना, मल्लेकां, केसूपुरा, कोटली, कुत्ताबढ़, रत्ताखेड़ा, हिमायुंखेड़ा, शेखूखेड़ा, कृपालपट्टी, मौजूखेड़ा, बुढ़ीमेड़ी, अमृतसर कलां, अमृतसर खुर्द, प्रतापनगर ऐलनाबाद शहर में लोगों का आभार जताएंगे। 18 नवंबर को वे अपना दौरा गांव मिर्जापुर से आरंभ करेंगे। इसके बाद वे ठोबरियां, थेड़ दयासिंह, तलवाड़ा, ढाणी मौजू, बेहरवाला, धोलपालिया, नीमला, काशी का बास, ढाणी शेरां, कर्मशाणा, मिठनपुरा, किशनपुरा, खारीसुरेरां, मिठीसुरेरां, ढाणी लखजी, ममेरा बड़ी, ममेरा छोटी, मूसली, कुमथला, पोहड़कां, भूर्टवाला, चिलकनी, मेहनाखेड़ा उमेदपुरा के ग्रामीणों से रूबरू होंगे। अपने तीसरे अंतिम दिन का दौरा इनेलो विधायक गांव दड़बा से आरंभ करेंगे। इसके बाद वे माखोसरानी, शक्करमंदौरी, रूपाणा बिश्रोइयां, रूपाणा जाटान, जोगीवाला, चाहरवाला, रामपुरा बागडिय़ान, शाहपुरिया, तरकांवाली, नाथूसरी कलां, गिगोरानी, जसानिया, कागदाना, कुम्हारिया, खेड़ी, गुसाईआना, राजपुरा साहनी, रामपुरा ढिल्लों, हंजीरा, लुदेसर, रूपाणा दड़बा, रंधावा अरनियांवाली में ग्रामीणों का आभार जताएंगे। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है