सिरसा, 13 नवम्बर। जिला में 14 से 19 नवम्बर तक बाल स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डा. अंशज ङ्क्षसंह ने आज अपने कैंप कार्यालय में जिला के सभी कॉर्डिनेटर, सीडीपीओ, डीईओ, खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर स्थानीय बाल भवन में बाल स्वच्छता अभियान की शुरूआत की जाएगी।
उन्होंने बताया किबाल स्वच्छता अभियान के दौरान जिला स्तर व खंड स्तर पर सभी स्कूलों व आगंनवाड़ी केन्द्रों में बाल मेला, बच्चों का वजन और माप, स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस, पोषाहार एवं स्वास्थ्य शिक्षा तथा चित्रकारी के साथ-साथ क्ले मोडलिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। 14 से 19 नवम्बर तक चलने वाले बाल स्वच्छता सप्ताह में आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओंं तथा मातृ समूहों की भागीदारी से आगंनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छता, आस-पास की स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता/बाल स्वास्थ्य, स्वच्छ भोजन, स्वच्छ पेयजल तथा स्वच्छ शौचालय एवं शौचालयों की सफाई के बारे में बच्चों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाल स्वच्छता सप्ताह केदौरान लोगों को जागरूक करने केलिए पंचों, सरपंचों, आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, आशा वर्कर, समाज सेवी संस्थाओं और ऐच्छिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री कुलभूषण बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमकुम ग्रोवर, उप सिविल सर्जन डा. रोहताश व संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सिरसा, 13 नवम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से 14 नवम्बर को प्रात 11.00 बजे महावीर दल हाई स्कूल, सिरसा में कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री अक्षदीप महाजन ने बताया कि इस अवसर पर एडवोकेट श्री पवन कुमार बेहरवाल तथा पेरालीगल वोलंटियर श्री योगेश कुमार स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में कानूनी जानकारी देंगे।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है