AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

आम आदमी पार्टी ही कर सकती है दिल्ली की तरक्की


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी वह सियासी पार्टी है जो दिल्ली की तरक्की के लिए कड़कती सर्दी के लिए भी जनता के हित के लिए भूख हड़ताल करती है। अरविंद केजरीवाल ने जो कहा है वह कर के दिखाया है। दिल्ली की जनता को आज भी यह गर्व है कि अरविंद केजरीवाल की 49 दिन की सरकार में केवल बिजली और पानी के बिलों के रेट कम कराये थे, बल्कि रिश्वतखोरी और चोर बाजारी पर भी लगाम कसी थी। यह विचार आम आदमी पार्टी के वरिष्" कार्यकर्ता शेरखान मलिक ने संवाददाता सम्मेलन में व्यक्त किये। यह सम्मेलन गोकल पुर स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया।
शेरखान मलिक ने आगे कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर दिल्ली की जनता को अपने वादों के जाल में फंसाकर गुमराह किया है और श्आप्य सरकार को मानसिक तनाव में उलझा कर इस्तीफा देने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में होती तो आज दिल्लीवासियों को महंगाई की मार, रिश्वतखोरी और हिंसा से रूबरू नहीं होना पड़े। संवाददाता सम्मेलन में शेरखान मलिक ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए बताया कि दिल्ली में हिन्दू-मुस्लिम लोगों के बीच आपसी नफरत पैदा कर एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस अपनी सियासी रोटियां सेंकना चाहती है।
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में आप अपने वोट को बंटने दें। अपना कीमती वोट आम आदमी पार्टी को ही दें ताकि वह सत्ता में आकर दिल्ली का विकास कर सकें।इस अवसर पर शेर खान मलिक के अलावा मुस्तफाबाद की सामाजिक और सियासी संस्थाओं के जिम्मेदार और वरिष्" कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। जिन्होंने शेर खान मलिक को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पार्टी हाईकमान अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया कि वह मुस्तफाबाद के नेता ने हमेशा कमजोर लोगों के लिए अच्छे काम किये हैं। इसलिए वह गुजारिश करते हैं कि मुस्तफाबाद से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर शेर खान मलिक को ही चुनें।

उन्होंने उम्मीद जताई कि श्आप्य के संयोजक अरविंद केजरीवाल मुस्तफाबाद की तरक्की और जनता के हित के लिए शेर खान मलिक को ही अपना उम्मीदवार चुनेंगे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है