ABSLM- 16/0/2015
सिरसा - हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का प्रदेश महामंत्री व जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा ने जारी बयान में कहा कि व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में सनंन्न हुआ। जिसमें प्रदेश भर से भारी संख्या में व्यापारी नेताओं ने भाग लिया। इस सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी व्यापारी के साथ ज्याती नहीं होने देगे और ना ही ज्याती सहन की जाएगी। कोई भी अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए हरियाणा में किसी भी व्यापारी को तंग करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। उस अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सरकार के माध्यम से करवाई जाएगी। श्री गर्ग ने कहा कि कोई भी अधिकारी रूपये लेने के चक्कर में किसी भी व्यापारी को तंग करता है तो व्यापार मंडल के प्रतिनिधि को ऐसे अधिकारी से मौके पर ही निपटेगा का अहवान किया। जबकी एक दिन में 14 घण्टे काम करने वाला व्यापारी मुश्किल से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। जबकी कुछ सरकारी अधिकारी जनता को लूट कर अपना घर भरने में लगे हुए है। केंद्र व प्रदेश सरकार को चाहिए की वह ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की सम्पति की जांच करनी चाहिए। ऐसा करने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा वही सरकार के खजाने में किसी प्रकार की धन की कमी नहीं रहेगी। प्रान्तीय अध्यक्ष बजरं्रग दास गर्ग ने व्यापार मंडल द्वारा पूरे प्रदेश में 25 फरवरी से चलाए जाने वाले जन-जागरण अभियान के तहत व्यापारी प्रतिनिधियों की ड्यूटियां लगाई। जिसके तहत व्यापार मंडल के सभी प्रतिनिधि अपने-अपने जिले में हर मंडियों व ब्लाक स्तर पर मीटिंग करके व्यापारियों की समस्याओं को जिला प्रशासन से बातचीत करके हल कराएगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की रीढ की हड्डी है। केंद्र व प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा कर व्यापारी देता है जिसके कारण देश व प्रदेश की सरकारे चलती है। यहां तक की केंद्र व हरियाणा सरकार को बनाने में भी सबसे बड़ा योगदान व्यापारियों का है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि केंद्र व प्रदेश सरकार देश व प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दे। ताकी देश व प्रदेश में व्यापार को पहले से ज्यादा बढ़ावा मिल सके। प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं बाबत व्यापार मंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेगा। ताकी सरकार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके। इस सम्मेलन में जिला पानीपत प्रधान लक्ष्मी नारायण गुप्ता, करनाल प्रधान जे आर कालरा, सिरसा प्रधान हीरा लाल शर्मा, रोहतक प्रधान गुलशन ढग़, झझर प्रधान सोहन सिंह गुज्जर, हिसार प्रधान रमेश लोहिया, नरवाना प्रधान अंचल मित्तल, कैथल प्रधान श्रवन गोयल, जिन्द प्रधान तारा चन्द जिन्दल, ईश्वर बंसल, सोनीपत प्रधान संजय सिंगला, अम्बाला प्रधान अरूण गर्ग, यमुनानगर प्रधान बलदेव राज सेठ, कुरूक्षेत्र प्रधान शशी जैन, मेहन्द्रगढ़ प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल, डब्बावाली प्रधान इन्द्र जैन, हरियाणा गवार ऐसोसिएशन प्रधान हनुमान केडिया, प्रदेश प्रचार सचिव राजेन्द्र अमर गडीया, महासचिव अनिल आर्य, प्रदेश सचिव रमेश गर्ग, जगदीश तायल आदि व्यापारी नेताओं ने भी सम्बोधित किया।
1. व्यापार मंडल के प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग व उपस्थित व्यापारी नेता।
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है