AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हनुमान जयंति के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया

सिरसा, 04 अप्रैल2015

स्थानीय सैक्टर 20 हुडा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हनुमान जयंति के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर में सजे श्री हनुमान दरबार की भव्यता और प्रतिमाओं के भाव को देख खिंचे चले आ रहे हनुमान भक्त भजन गीतों पर जमकर झूमे। यहां अनिल गनेरीवाला, राजेंद्र गनेरीवाला व पैदल यात्री संघ सालासर की शानदार प्रस्तुति जमकर सराही गई और सैंकड़ों भक्त हनुमान जी की भक्ति में झूमते रहे। अंत में आरती हुई और हनुमान भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान वी के गर्ग, उप प्रधान अशोक बंसल, कोषाध्यक्ष बी.एस बैनीवाल, दीपक गुप्ता, सुरेश भारद्वाज, मेघनाथ शर्मा, ऋषि शर्मा, कैलाश गुप्ता सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने हनुमान जी के दरबार में नतमस्तक होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है