AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भारतीय रेल की भर्ती प्रक्रिया

ABSLM -07/08/2015

आम लोगों को छलपूर्ण, अवैध और गलत भर्ती वायदों को अनदेखी करने की सलाह 
ऐसा देखने में आया है कि कुछ स्‍वार्थी तत्‍वों ने बेरोजगार युवकों को भारतीय रेल में नौकरी देने के गलत वादे के साथ उन्‍हें धोखा दिया है। इसके लिए उन्‍होंने नियुक्ति पत्र जैसे नकली दस्‍तावेज दिए हैं और उन युवकों/लोगों से भारी राशि ऐंठ लिए हैं। इस मामले में रेल मंत्रालय द्वारा आपराधिक कार्रवाई की जा रही है।
      भारतीय रेल में विभिन्‍न पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया निम्निलिखित एजेंसियोंजिनके नाम हैं 1) रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), 2) रेलवे भर्ती प्रकोष्‍ठ (आरआरसी) और 3) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)।
      सभी रिक्तियों के विज्ञापन इंप्‍लाइमेंट न्‍यूजरोजगार समाचार समेत सभी प्रमुख राष्‍ट्रीय एवं स्‍थानीय समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं।
      इसके अतिरिक्‍त रिक्तियों को सभी आरआरबी एवं आरआरसी के आधिकारिक वेबसाइटों पर डाला जाता है।
      परीक्षा प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होती है। लिखित परीक्षा के उत्‍तरों की जांच कंप्‍यूटरों द्वारा की जाती है। इसमें कोई मानवीय हस्‍तक्षेप नहीं किया जाता।
      भर्ती परीक्षा के लिए शुल्‍क केवल 100 रुपये है। इसके अतिरिक्‍त किसी को और कोई  राशि अदा करने की कोई जरूरत नहीं है।
    परीक्षाओं के परिणाम आरआरबी एवं आरआरसी के आधिकारिक वेबसाइटों पर डाले जाते हैं।
      आरआरबी एवं आरआरसी के प्रमाणिक आधिकारिक वेबसाइट इस प्रकार हैं।
      आरआरबी के वेबसाइट तथा टेलीफोन नम्‍बर
क्रमसंख्‍या
जगह का नाम
वेबसाइट पता
फोन नम्‍बर
1.
अहमदाबाद
www.rrbahmedabad.gov.in
079-22940858
2.
अजमेर
www.rrbajmer.org
0145-2423292
3.
इलाहाबाद
www.rrald.nic.in
0532-2430472
4.
बेंगलुरु
www.rrbbnc.gov.in
080-23330378
5.
भोपाल
www.rrbbhopal.gov.in
0755-2746660
6.
भुवनेश्‍वर
0674-2303015
7.
बिलासपुर
07752-247291
8.
चंडीगढ़
0172-2793414, 2793415
9.
चेन्‍नई
044-28275323
10.
गोरखपुर
0551-2201209
11.
गुवाहाटी
0361-2540815
12.
जम्‍मू– श्रीनगर
0191-2476757
13.
कोलकाता
033-25432004, 32917928
14.
मालदा
03512-264567
15.
मुम्‍बई
022-23090422
16.
मुजफ्फरपुर
0621-2213405
17.
पटना
0612-2677680
18.
रांची
0651-2462429, 26787114
19.
सिकंदराबाद
www.rrbsecundrabad.nic.in
040-27821663
20.
सिलीगुड़ी
0353-2663840
21.
तिरुअनंतपुरम
www.rrbthiruvanathapuram.gov.in
0471-2323357

आरआरसी के क्षेत्र-वार वेबसाइट पते इस प्रकार हैं।
पूर्वोत्‍त्‍र सीमांत रेलवे (nfr.indianrailways.gov.in), पश्चिम रेलवे (rrc-wr.com),  मध्‍य रेलवे (rrccr.com), दक्षिण-पूर्व मध्‍य रेलवे (secr.indianrailways.gov.in), पश्चिम मध्‍य रेलवे  (wcr.indianrailways.gov.in), पूर्व मध्‍य रेलवे (rrcecr.gov.in),दक्षिण मध्‍य रेलवे (scr.indianrailways.gov.in), उत्‍तर-पश्चिम रेलवे (rrcjaipur.in), पूर्व रेलवे (rrcer.com), दक्षिण पूर्व रेलवे (rrcser.in & rrcser.co.in), दक्षिण-पश्चिम रेलवे- (rrchubli.in), दक्षिण रेलवे  (rrcmas.in), पूर्व तटीय रेलवे (rrcbbs.org.in), उत्‍तर मध्‍य रेलवे  (rrcald.org), उत्‍तर रेलवे  (rrcnr.orgऔर उत्‍तर पूर्व रेलवे (ner.indianrailways.gov.in)
          किसी अन्‍य स्रोत (ऊपर दिए गए के अतिरिक्‍त ) से भर्ती/नियुक्ति के बारे में कोई घोषणा छलपूर्ण एवं अप्रमाणिक मानी जा सकती है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है