AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

लव-कुश रामलीला कमेटी की लीला में किरदार निभाएंगे बॉलीवुड के कई कलाकार, शाहबाज खान बनेंगे मेघनाद, तो रूपा दत्ता होंगी कैकेई



ABSLM 13-06-2017 साया शर्मा एंव अंकुश शर्मा की विशेष रिपोर्ट


विजयादशमी भले ही अभी दूर है, लेकिन राजधानी की रामलीला का मंचन करने वाली संस्थाएं अभी से लीला मंचन की तैयारी में जुट गई हैं। दिल्ली की प्रमुख लव-कुश रामलीला कमेटी ने इसकी बाकायदा शुरुआत भी कर दी है। समिति ने दिल्ली में पसंदीदा संगठन के रूप में मान्यता हासिल की है। इसकी तैयारियों की स्थापना के बाद से ही सभी सदस्य उत्साह से लबरेजहैं। बता दें कि 40 साल पुरानी लव-कुश रामलीला कमेटी की रामलीला का मंचन इस बार 21 सितंबर से पहली अक्टूबर तक लाल किला मैदान में होगा।

रामलीला मंचन की तैयारी के संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लव-कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने जहां लीला के नए कलाकारों से मीडिया का परिचय कराया, वहीं यह भी बताया कि इस बार की रामलीला कहीं अधिक भव्य और बेहतरीन होगी, क्योंकि इस बार के लीला मंचन में बॉलीवुड के कई कलाकार अलग-अलग और महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इतना ही नहीं, इस भव्य उत्सव में सभी समुदायों के गण्यमान्य लोगों के साथ ही राजनेताओं, सामाजिक सुधारकों,धार्मिक नेताओं, मशहूर हस्तियां, गणमान्य व्यक्तियों और आम लोगों की उपस्थिति दिखेगी। उन्होंने कहा कि हम अभी से रामलीला की तैयारी में जुट गए हैं और हमें पूरा यकीन है कि इस बार की लीला राजधानीवासियों को मन मोह लेगी। हम अपनी तैयारियों का विस्तृत और अद्यतन जानकारी कमेटी की वेबसाइट पर भी साझा कर रहे हैं। संवाददाता सम्मेलन में अशोक अग्रवाल के साथ बॉलीवुड के कलाकरों- अवतार गिल, शाहबाज खान, रूपा दत्ता, सुरेश कुमार भी मौजूद थे।

लीला के किरदारों के बारे में अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस साल अवतार गिल 'खार' की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं शाहबाज खान मेघनाद की भूमिका निभाएंगे। पहले की लीला में सीता की भूमिका निभा चुकी रूपा दत्ता के हिस्से में इस साल कैकेई की भूमिका आई है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि विशाल कंवर जहां राम के रोल में होंगे, वहीं शुभि शर्मा सीता का किरदार निभाएंगी। भोजपुरी सिंगर-एक्टर एवं दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अंगद का रोल निभाएंगे, तो वहीं भजन सम्राटअनूप जलोटा केवट के रोल में दिखेंगे। खास बात यह कि पॉप सिंगर शंकर साहनी राजा दशरथ के किरदार को जीवंत करते नजर आएंगे। रजा मुराद कुंभकर्ण की भूमिका निभाएंगे, जबकि सुरेंद्र पाल राजा जनक के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म सुल्तानमें सलमान खान के कोच की भूमिका निभा चुके जगदीश कालीरमन को लोग हनुमान के रूप में देखेंगे। रामायण के अहम पात्र रावण के रोल में मुकेश ऋषि नजर आएंगे

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है