ABSLM 19-06-2017 साया शर्मा एंव अंकुश शर्मा की विशेष रिपोर्ट
पर्पल बुल एंटरटेनमेंट और जीबी एंटरटेनमेंट
अपनी नई पेशकश एवं इस साल की मोस्ट अवेटिड बायोपिक फिल्म ‘आल आइज आन मी’ की रिलीज को लेकर
पूरी तरह से तैयार है। ‘आल आइज आन मी’ एक सच्ची और अब
तक की अछूती कहानी है एक रैपर, एक्टर, कवि और समाजसेवी टुपाक शकुर (डेमेट्रियस शिप जूनियर) के
जीवन के उस दौर की, जब वह न्यूयार्क
में दुनिया के सबसे मान्यता प्राप्त और
प्रभावशाली आवाजों में से एक के रूप में अपनी स्थिति दर्ज कराने के लिए जद्दोजहद
कर रहा था।
‘आल आइज आन मी’ का एक विशेष
प्रीमियर दिल्ली में विशेष तौर पर आयोजित किया गया था। इस प्रीमियर के गवाह कई बड़े
एवं नामचीन लोग,सोशलाइट्स और
अंतर्राष्ट्रीय राजदूत बने। इतना ही नही, लोकप्रिय गायक मिका सिंह ने मुंबई में एक संगीत
कार्यक्रम में ‘2 शॉट्स’ के जरिये टुपाक
को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
पर्पल बुल एंटरटेनमेंट के राजेश बंगा ने कहा, ‘हमने फिल्म देखी
और यह हमें बेहद पसंद आई। हम इसे टुपाक के भारतीय प्रशंसकों के लिए यहां लाने पर
सम्मानित महसूस करते हैं और हम अपने गीत के माध्यम से फिल्म को बढ़ावा देने के लिए
मीका पाजी का आभारी हैं।’ शुक्रवार, 16 जून को टुपाक की 46वीं जयंती पर
दुनिया भर में रिलीज हो चुकी यह बायोपिक विश्व स्तर पर बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया
हासिल कर रहा है।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है