AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था - अशोक बुवानीवाला

ABSLM -चंडीगढ़, 7 जून 2017 लछमण सिँह स्वतंञ
हरियाणा कांगे्रस के पूर्व प्रवक्ता व कांग्रेस नेता अशोक बुवानीवाला ने प्रदेश में बिगड़ती कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए इस स्थिति  के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेवार ठहराया है।
आज यहां अशोक बुवानीवाला ने कहा कि जिस राज्य में सत्तारूढ़ दल के विधायक तक सुरक्षित नहीं हों, उस राज्य में आम जनता की क्या स्थिति होगी, इसका अन्दाजा आसानी से लगाया जा सकता है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि प्रदेश में हर रोज गैंगरेप, मर्डर, अपहरण, फिरौती मांगने, लुटपाट और राहजनी की दर्जनों वारदातें हो रही हैं और सरकार में बैठे लोग चैन की नींद सो रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि प्रदेश के सत्तारूढ़ दल की एक विधायक की गाड़ी को रोककर बदमाशों ने लुटपाट की कोशिश की। महिला विधायक को एक कार्यकर्ता के घर में घुसकर जान बचानी पड़ी और अंतत: उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को लिखना पड़ा। इससे पहले भी एक अन्य विधायक के साथ लुटपाट की वारदात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देश में कानून और व्यवस्था की बदतर स्थिति के लिए यूपी और बिहार को जाना जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार की ढीली नीतियों के कारण आज हरियाणा जंगलराज में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि इससे बुरा बर्ताव किसी महिला के साथ और क्या हो सकता है कि एक रेप पीडि़ता को उसके मासूम बेटे के शव के साथ मैट्रो में यह कहकर भेज दिया जाए कि मामला बाद में दर्ज करवाना। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण का दावा और वादा करती है, लेकिन हकीकत इससे बहुत दूर है।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि सरकार को अपराधियों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए, अन्यथा हरियाणा में स्थिति यह हो जाएगी कि सडक़ पर गुंडा तत्वों के कारण आम आदमी का निकलना दूभर हो जाएगा।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है