ABSLM 09-06-2017 साया शर्मा एंव अंकुश शर्मा की विशेष रिपोर्ट
रॉकस्टार बाबा के नाम से मशहूर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम की फिल्म
'जट्टू इंजीनियर' की सफलता का जश्न यहां गाय के दूध की पार्टी के साथ मनाया गया। फिल्म की सफलता
पर यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को गाय का दूध पीने के लिए दिया गया।
इस मौके पर बाबा राम रहीम ने गाय को 'राष्ट्रीय माता' घोषित करने का
अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत 10 लाख लोगों के हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में
केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, भारतीय जनता पार्टी
के उपाध्यक्ष श्याम जाजू, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव
कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष
मनोज तिवारी, पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा
और निशानेबाज रोंजन सोढी भी मौजूद थे।
इस मौके पर संत राम रहीम ने कहा कि किसी भी धर्म में गोमांस खाना जरूरी नहीं
बताया गया है। दूसरे धर्म के लोगों को भी हिंदू धर्म का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस अभियान को शुरू करने का मकसद लोगों में जागरूकता फैलाना है,
ताकि दूसरे धर्म के लोग भी गाय को लेकर हमारा सम्मान करें।
खास बात यह कि गाय को 'राष्ट्रीय माता' घोषित करने के अभियान का समर्थन करते हुए श्याम जाजू,
कैलाश विजयवर्गीय और मनोज तिवारी ने एक ज्ञापन पर अपने
हस्ताक्षर भी किए।
अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' को मिली शानदार सफलता पर संत राम रहीम ने कहा कि फिल्म में
कॉमेडी के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी है कि कैसे गरीबी, बेरोजगारी और नशीली दवाओं से प्रभावित गांव ने इच्छा शक्ति के बल पर उसे आदर्श
गांव बनाया। बता दें कि ‘एमएसजी’ सीरिज की फिल्मों से पहचान बनाने वाले डॉ. राम रहीम की
पांचवी फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' 19 मई को रिलीज हुई थी। निर्माताओं ने दावा कि रिलीज के 19
दिनों के अंदर फिल्म ने 291 करोड़ रुपए की कमाई की है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है