AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को अब डिजिटल रूप से सब्सक्राइब किया जा सकता है



abslm 16-06-2017

ई-एनपीएस चैनल (“APY@eNPS") में पूरी तरह से डिजिटल नामांकन प्रक्रिया शामिल है
पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने “APY@eNPS" को शुरू कर दिया है, जिसमें सम्पू(र्ण डिजिटल नामांकन प्रक्रिया शामिल है। अटल पेंशन योजना के विस्ताोर के लिए पीएफआरडीए ने जो विभिन्नप कदम उठाये हैं, उसकी यह अद्यतन श्रेणी है। इसके तहत लोगों को ज्याेदा आसानी होगी। पीएफआरडीए ने कोलकाता, बेंगलूरू और मुम्बीई के बैंकों तथा डाक विभागों के साथ बैठकें की हैं। पीएफआरडीए के सीजीएम श्री ए.जी.दास ने अभी हाल में मुम्बलई में आयोजित एक बैठक को संबोधित किया, जिसमें बैंकों और डाक विभागों के आईटी विभाग/नोडल अधिकारियों ने हिस्साब लिया। पीएफआरडीए ने सेवा प्रदाताओं को एपीवाई के अंतर्गत APY@eNPS के प्लेिटफार्म की जानकारी दी। इस अवसर पर 45 से अधिक बैंक अधिकारी उपस्थित थे। एपीवाई सेवा प्रदाताओं को APY@eNPS के चैनल को 30 जून, 2017 के पहले विकसित करने के बारे में बताया गया। एपीवाई को प्रधानमंत्री द्वारा 9 मई, 2015 को शुरू किया गया था और यह 01 जून, 2015 से चालू हो गई थी।

एपीवाई 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्धे है। एपीवाई के अंतर्गत सभी सब्स क्राइबरों को 1,000 रूपये, 2,000 रूपये, 3,000 रूपये,4,000 रूपये और 5,000 रूपये की न्यूइनतम गारंटीशुदा पेंशन 60 वर्ष की आयु से मिलेगी। यह पेंशन एपीवाई में शामिल होने के समय और उनके योगदान के अनुरूप होगी।एपीवाई सब्सशक्राइबरों का आधार 54 लाख अधिक सब्सपक्राइबरों का है। एपीवाई निजी प्रबंधकों ने 13.91 प्रतिशत का रिटर्न सृजित किया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है