सिरसा, 14 नवंबर- 2017
हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा की उपस्थिती मे गांव नटार में मास्टर बलवीर सिंह अपने दर्जनो समर्थको सहित हलोपा मे शामिल हो गए। इस अवसर पर गोबिन्द कांडा ने कहा कि सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से दुखी है। कांडा ने कहा यह सरकार जनता को रोजगार देने की बजाए उन्हे बेरोजगार कर रही है। गरीब लोगो से उनकी छत छिनकर भाजपा ने अपना जनविरोधी चेहरा दिखला दिया है। इसलिए लोग हलोपा की नीतियो मे आस्था जता रहे है और हलोपा मे शामिल हो रहे है। कांडा ने कहा कि हरियाणा पिछले तीन वर्षो मे एक दशक पिछड गया है। इन तीन वर्षो मे लोगो को भाजपा सरकार सिवाय जुमलो के और कुछ नही दिया। जिन वायदो का सहारा लेकर सत्ता में आई थी, अब उन्हें भुला चुकी हैं। सरकार की कार्यप्रणाली से आमजन तो त्रस्त है ही भाजपा के कार्यकर्ता भी आहत है।
कांडा ने कहा कि जिन आन्दोलनकारियों के साथ भाजपा के मंत्री कंधे से कंधा मिलाकर चला करते थे। सत्ता में आने के बाद उनपर डण्डे बरसवा रहे हैं। कांडा ने कहा कि जनता की मूल समस्याओ के समाधान कि बजाए उन्हें जाति और धर्म के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर गोबिंद कांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता बहुत जागरूक है वह वापस वादाखिलाफी करने वालों को 48 से फिर 4 सीटों तक समेट देगी।
इस अवसर पर कृष्ण सैनी,जय सिंह कुसुम्भी,हरजिंदर सिंह बब्बू पूर्व सरपंच,गोपाल,बिट्टू,बलदेव सिंह,प्रेम कम्बोज,राजकुमार कम्बोज,दिनेश मित्तल,मुख्त्यार सिंह,राजीव कुमार,अशोक कैप्सूल,गणेश कुमार,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है