AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

परिणीति चोपड़ा ने ग्लोबल आइकोनिक अवार्ड्स २०१९ दिये।

ABSLM  12/06/2019 

पल्स इवेंट्स और वेडिंग के निर्देशक सनी सबरवाल ने इस साल ग्लोबल आइकोनिक अवार्ड्स  का आयोजन दिल्ली में किया | जहाँ बॉलीवुड दिवा परिणीति चोपड़ा ख़ास अवार्ड देने आई। सनी सबरवाल की पल्स वेडिंग प्लानर प्राइवेट लिमिटेड, एक वेडिंग प्लानिंग और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेस्टिनेशन वेडिंग और इवेंट्स के लिए जानी जाती हैं। अवार्ड में कायनात अरोरा ,चंकी पाण्डे ,गुलशन ग्रोवर , नवराज हंस , दिलबाग़ सिंह,कप्तान लाडी जैसे कई अन्य बॉलीवुड सितारे शामिल थे  । अनन्या पांडेय को बेस्ट डेब्यू के अवार्ड से नवाजा गया  जिनकी अनुपस्थिति में उनके पिता  चंकी पांडे ने अवार्ड लिया। इस इवेंट में देश भर से लोगो ने भाग लिया और  ये अवार्ड दिल्ली -एन सी आर का अबतक का सबसे बड़ा अवार्ड माना जा रहा है।  

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है