सिरसा- abslm 31/07/2019
हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवम पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा पहुंचे गांव अली मोहम्मद।
-सिरसा विधानसभा क्षेत्र का गांव है अली मोहम्मद
-गांव नेज़िया से सैंकड़ो युवा मोटर साइकिलों के जत्थे के साथ स्वागत को पहुंचे।
-गोपाल कांडा के स्वागत में उमड़ा सैलाब
-ग्रामीणों ने किया गोपाल कांडा का अभूतपूर्व अभिनंदन।
-वाहनों के लंबे काफिले के साथ अली मोहम्मद गांव पहुंचे गोपाल कांडा।
-गांव की जनसभा हुई रैली में तबदील।
-चुनाव चिन्ह शिप मिलने के बाद हरियाणा लोकहित पार्टी की पहली जनसभा
गांव अली मोहम्मद में गोपाल कांडा ने भरी हुंकार।-पूर्व गृह राज्य मंत्री एवम हरियाणा लोकहित पार्टी प्रमुख गोपाल कांडा का बयान।-लोकहित और चौतरफा विकास को समर्पित है हरियाणा लोकहित पार्टी
-सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांव अली मोहम्मद में किया बड़ी जनसभा को संबोधित।
-गोपाल कांडा को सुनने उमड़ा अपार जन समूह
-विकास में नंबर रहेगा अली मोहम्मद।
-लोकहित में काम, जन-जन का सम्मान-कांडा
-विकास कार्यों के लिए न धन की कमी, न मन की-गोपाल
- अली मोहम्मद गांव के लोगों का रहूंगा सदैव आभार
- सरकार कोई भी हो हरियाणा लोकहित पार्टी की होगी महत्वपूर्ण भूमिका।
सिरसा, 29 जुलाई। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र का चौतरफा विकास करवाना उनका उद्देश्य है। लोक हित में काम और जन-जन का सम्मान उनकी पार्टी का नारा है। गोपाल कांडा ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। विकास की दौड़ में गांव अली मोहम्मद कभी पीछे नहीं रहेगा। उसका नंबर हमेशा पहला रहेगा। गोपाल कांडा आज सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांव अली मोहम्मद में भीड़ भरी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चुनाव चिन्ह समुद्री जहाज यानी शिप मिलने के बाद पहली बार सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गोपाल कांडा ने ठेठ देसी अंदाज में लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अली मोहम्मद गांव के लोगों ने सदैव उन्हें सम्मान और सहयोग दिया है जिसका बदला वे कभी चुका नहीं सकेंगे। हरियाणा लोकहित पार्टी का गठन केवल लोकहित की भावना से किया गया था। आज भी वह अपने उसी उद्देश्य को लेकर चल रहे हैं। उन्होंने दावा किया की बिना एचएलपी के प्रदेश में कोई भी सरकार नहीं बन सकेगी। सिरसा के लोग केवल उन्हें विधायक बनाएं आगे का काम वे स्वयं जानते हैं। इससे पहले गांव में पहुंचने पर गोपाल कांडा का अली मोहम्मद के ग्रामीणों ने शानदार स्वागत किया। गांव में नेजिया से सैकड़ों की संख्या में युवा मोटरसाइकिल सवार उनका स्वागत करते हुए उन्हें अली मोहम्मद गांव में जनसभा स्थल तक लाए। गोपाल कांडा ने कहा कि विकास कार्यों के लिए उनके पास न धन की कमी है और न मन की। सरकार से मिलने वाले धन को भी उन्होंने पहले भी सवाया करके ही खर्च किया है। सिरसा के 31 गांव और 31 वार्डों में उन्होंने बिना किसी भेदभाव के पहले भी अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए हैं। अली मोहम्मद गांव के लोग विकास कार्यों के गवाह हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इनेलो और कांग्रेस छोड़कर लोगों ने हरियाणा लोकहित पार्टी में आस्था जताई और गोपाल कांडा को भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि हरियाणा लोकहित पार्टी को नया चुनाव निशान समुद्री जहाज मिला है। इसके बाद अली मोहम्मद गांव में आज पहली जनसभा थी। जनसभा बड़ी रैली में तब्दील हो गई। गांव के युवा न केवल ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए उन्हें जनसभा स्थल तक लाए बल्कि गांव में प्रवेश करते ही उन्हें खुली जीप में बैठाया गया। गोपाल कांडा ने भी ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्गों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि विकास के काम करवाने का जज्बा होना चाहिए। जो प्यार मिला है वह अविस्मरणीय है। इस अवसर पर इनेलो, भाजपा व कांग्रेस छोड़ कर विभिन्न गांवों के लोगों ने हरियाणा लोकहित पार्टी में आस्था जताई। गांव अली मोहम्मद से रघुबीर खिचड , बीर सिंह खिचड, अमरसिंह जांगडा, जयकरण बुढानियां, अमरसिंह करीर, बलवीर राड, साहबराम खटोड, मुंशीराम खटोड, नन्दराम खटोड, सुरेन्द्र खटोड, जगतपाल रणवा, सुभाष वर्मा, रामसिंह खटोड, लिछमन रणवा, भागीराम रणवा, नेकीराम लूणा, सुरेन्द्र बोखडा, दारासिंह, तजियाखेड़ा से संतलाल कूकना, बृजलाल नंबरदार, जयपाल कूकना, सुभाष कूकना, मुकेश बाना, कृष्ण कड़वासरा, सुभाष डेल्लु व रमेश चौकीदार, चाड़ीवाल से विकास शर्मा, नहराना से छोटू राम फौजी, रोहताश सहारन, मेनपाल हुड्डा, कृष्ण हुड्डा, प्रमोद नांगल, पूर्व सरपंच जंगीर सिंह, कांग्रेस नेता देवेंद्र पन्नू सहित अनेक लोगों ने गोपाल कांडा को समर्थन दिया। कांडा ने सभी का स्वागत किया।
इस मौके पर कृष्ण लाल सैंनी, प्रदेश सचिव, प्रेम शर्मा प्रदेश सचिव, जयसिंह कुसुम्बी जिला अध्यक्ष हलोपा, सुरेन्द्र मिचनाबाद वाले पूर्व प्रधान अनाज मण्डी एसोसिएशन सिरसा, लीलाधर सेंनी पूर्व उपाध्यक्ष नपा सिरसा, लोकहित स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन के उपाध्यक्ष धवल कांडा, हरजिन्दर सिंह बब्बू पूर्व सरपंच, राजेन्द्र मकानी पूर्व पार्षद, सुनील कुमार पूर्व पार्षद, राजेश गुज्जर पार्षद, इन्द्रोष गुज्जर, मोहन लाल सैंनी, राजू लाडवाल, नरेन्द्र कटारिया, सुभाष चैधरी, हरविन्दर मान, हनुमान नेजिया, बाबूलाल खिचड पूर्व सरपंच, रणजीत सिंह डेलू, सुरेश बैनीवाल पूर्व सरपंच चाडीवाल, अमर सिंह जांगडा, नेतराम, रामकुमार सेंन प्रधान सेंन समाज, साबह राम सेंन, पूर्व सरपंच आत्माराम नागल नहराणा, जयन्त पूर्व सरपंच गदली, जंगीर सिंह पूर्व सरपंच बाजेकां, पाल सिंह पूर्व सरपंच बाजेकां, लक्खा सिंह बाजेकां, पृथ्वी फौजी नहराणा, धर्मपाल नहराणा, इन्द्रपाल नहराणा, कृष्ण कुमार नेजिया, रामजी नम्बरदार फूलकां, रायसिंह जाखड जोधकां, जयसिंह नेजिया, सज्जन चैहान गदली, महेन्द्र मण्डा ताजिया, छोटूराम धिंगतानियां, राकेश सहारण, राजेश पूनिया, अनूप गिरी जोधकां, शिवकुमार मोचीवाली, भगत कटारिया कशुम्बी, राकेश कूकणा ताजिया, वीरसिंह खीचड़, ओम प्रकाश चोयल, नेतराम फालोड, दलीप जांगडा, साहबराम खातोड, सुरेन्द्र खातोड, रामकुमार प्रधान, भूप डेलू, अमरसिंह करीर, अनमोल मक्कड़, रमेश सादेवाला, लखा सिंह, पालाराम बुढानियां, सुभाष स्वामी, आदराम स्वामी, मनसुख रूलिया, मांगेराम खिचड, मनीराम बुडानियां, लालचन्द छापरवाल, महावीर छापरवाल, भालचन्द छापरवाल, रामचन्द्र छापरवाल, सन्तलाल, सोहनलाल, नेकीराम लूणा, जगदीश भाट, सुभाष गोसाईं, भागीराम खीचड़, देवीलाल लूणा, शेरसिंह लूणा आत्मारा चोयल, सुभाष चोयल, बलवीर नायक, कुन्दन हुडा, भादर डेलू, देवीलाल डेलू, श्रवण मण्डा सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है