AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस के विरुद्ध रोष प्रदर्शन

abslm 11/3/2021


Skmittal सफीदों 11/03/2021 : महिला दिवस पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाने पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा कविता शर्मा व सफीदो मंडल अध्यक्षा रामरती वर्मा की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्षा कविता शर्मा कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा पर खुब बरसी। इस प्रदर्शन मे महिला शक्ति जिंदाबाद। कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुर्दाबाद व भारत माता की जय के नारे लगाए गये। उन्होंने कहा महिलाएं बराबर की हकदार हैं। महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। जबकि विडियो मे दिखाया गया है कि कांग्रेस के पुरुष नेता ट्रैक्टर पर बैठे हैं और महिला उस ट्रैक्टर को खींच रही है। इस घटना क्रम मे महिलाओं के साथ बंधुआ मजदूरों से भी बूरा बर्ताव किया गया है।



महिला नेत्री ने इस घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा मे भावुक हो गए और रात भर सो ना सके का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा के वह एक महिला है। और वे महिलाओं के सम्मान के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। हमें भूपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस से स्पष्टीकरण चाहिए की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उनको एक महिला से ट्रैक्टर खिंचवाना पड़ा। और मांग की कि वे इस घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण दे और माफी मांगे।

उन्होंने बताया के भाजपा पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओं का सम्मान करना जानती है जबकि कांग्रेसमें तो आप सब ने देखा ही है कि वह किस तरह से महिलाओं का सम्मान करती है।

महिला दिवस के विषय पर बताया की भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से 1 मार्च से 8 मार्च तक महिला दिवस के उपलक्ष में भिन्न-भिन्न जगह पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए गए। इसमें महिलाओं को आहार पोषण एवं कानून सम्बंधी जानकारी दी। साथ ही हमने कोरोना में काम करने वाली महिला योद्धाओं को सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को संस्कार देती है जबकि कांग्रेस में महिलाओं का अपमान किया जाता है पुरुष नेता ट्रैक्टर पर बैठे हैं और महिलाएं उस ट्रैक्टर को खिंचती हुई नजर आ रही है। 

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कांग्रेस को संदेश देते हुए कहा महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। और इसी सम्मान के लिए महिलाएं इक्कट्ठी हुई हैं। कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा अपनी गरिमा वह नैतिकता से माफी मांगे नहीं तो यह प्रदर्शन आगे भी चलेगा।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा कविता शर्मा के साथ मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्षा रामरती वर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा,  मिडिया प्रभारी कृष्ण गोपाल एडवोकेट ,कविता शर्मा ,रामरति वर्मा ,सरोज सैनी, ज्योति थनई, नैन्सी ,सुशीला भारद्वाज ,गीता बिटानी ,ऋतू सैनी राजकुमारी सहल, उषा, मंजू सैनी विनोद ,कुमारी सुदेश काजल जांगड़ा, सोमवती शर्मा, कमलेश ।ललित मित्तल ,सतबीर लडवाल ,शिव चरण गर्ग ,आकाश जैन ,रमेश शर्मा ,विशाल मदान उपस्थित थे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है