Abslm 9/3/2021एस के मितल
उड़ान ग्रुप द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उड़ान बालिका सिलाई एवं कम्प्यूटर सैंटर पर आज बेटी जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस व उड़ान ट्रस्ट की महिला विंग के साझा प्रयास से लगभग 80 लड़कियों को जागरूक किया गया। लेडिस पुलिस A.S.I राजेश जी पूनम दलाल जी व पारुल जी ने लड़कियों को दुर्गा शक्ति एप्प, कानूनी अधिकार व छेड़छाड़ के विरूद्ध कम्प्लेंट कैसे करे आदि के विषय मे जानकारी दी।
अग्रवाल समाज सफीदों शाखा की महिला प्रधान सरोज गोयल जी विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने लड़कियों को सामाजिक जिमेदारी और अधिकारों के बारे मे जानकारी दी। उड़ान ट्र्स्ट की महिला विंग प्रधान ज्योति थनई जी ने बताया कि एक लड़की को बेटी, बहन और माँ के अलग अलग रूप में सारी उम्र परीक्षा देनी पड़ती है।
इस लिए महिलाओं में सहन शक्ति का गुण होना बहुत जरूर है। इस मौके पर ट्र्स्ट की महिला विंग सदस्य मोनिका शर्मा जी ,अनुपम जी,शिखा जी ,सिम्मी जैन जी,नैन्सी जी झलक जी नंदनी जी,पुलकित जी, व सेंटर की छात्राये मौजूद रही

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है