AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

विश्व हिंदू परिषद के सफीदों उपाध्यक्ष बने यशपाल सूरी।

abslm 22/3/2021 Skmittal सफीदों : 



सदावर्त अन्नक्षेत्र जींद में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख अमित कुमार की अध्यक्षता तथा प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील शास्त्री व रोहतक विभाग उपाध्यक्ष राधेश्याम चिल्लाना की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक में जिलाध्यक्ष महेश मंगला ने सफीदों के समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी यशपाल सूरी को विश्व हिंदू परिषद का सफीदों उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से सफीदों क्षेत्र में खुशी की लहर है। बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण संग्रह अभियान में यशपाल सूरी ने बतौर हिसाब-किताब प्रमुख अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए ही उनकी यह नियुक्ति की गई है। बैठक में उपस्थित प्रांतीय पदाधिकारियों ने यशपाल सूरी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। उनकी इस नियुक्ति पर विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं सफीदों नगर अध्यक्ष जयदेव माटा ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि यशपाल सुरी को विश्व हिंदू परिषद सफीदों नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने से सफीदों इकाई को मजबूती मिली है और उनके मार्गदर्शन में संस्था को नई दिशा मिलेगी। यशपाल सुरी सच्चे एवं निष्ठावान इंसान है। उनकी लग्न व समर्पण भाव से कार्य करने की शैली से विहिप अपने कार्यों को गति दे पाएगी। उनकी नियुक्ति पर सफीदों की धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर है। अपनी नियुक्ति पर यशपाल सुरी ने विहिप के प्रदेश, जिला व स्थानीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्था की नीति के अनुरूप सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ तालमेल बनाकर अपने दायित्व को निभाएंगे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है