abslm 1/4/2021 Skmittal सफीदों:
हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी के मार्गदर्शन और जिला प्रधान श्री राजकुमार राजू मोर जी से विचार-विमर्श करके भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप लोहान ने सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी गठित की। इस जिला कार्यकारिणी में सत्यवान चहल जी को किसान मोर्चा जीन्द का जिला सचिव व सुल्तान बैरागी जी को सफीदों किसान मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हितों में बनाई गई नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। यह कार्यकारिणी सरकार की कल्याणकारी नीतियों को किसानों के घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस कार्यकारिणी में निष्ठवान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सफीदों मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया पूर्व में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे सत्यवान चहल ने अपने कार्यकाल में संगठन की मजबूती के लिए बहुत काम किया है।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है