AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

दादी सती रानी के वार्षिक समारोह व भंडारे पर आपस में मिले देश-विदेश से आए दीवान एवं मोटान खानदान के लोग।

abslm 11/04/2021 Skmittal सफीदों :

दादी सती रानी समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज दीवान की अध्यक्षता में रामपुरा रोड़ स्थित दादी सती रानी स्थल पर वार्षिक समारोह व भंडारे का आयोजन किया गया। इस समारोह में दीवान एवं मोटान खानदानों के देश-विदेश में जाकर बस चुके लोग पहुंचकर आपस में मिले। इस समारोह में वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन किया गया गया। उसके उपरांत दादी सती रानियों की पूजा-अर्चना की गई। दूर-दराज व क्षेत्रभर से आए लोगों ने दादी सती रानियों की पूजा-अर्चना करते हुए उनके आगे मस्तक नवाया। ब्राह्मण भोज के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में काफी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल व वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मबीर सैनी ने भी विशेष रूप से शिरकत करके दादी सती रानियों की अराधना की। दादी सती रानी समिति के अध्यक्ष मनोज दीवान ने बताया कि सफीदों की इस ऐतिहासिक एवं पावन धरा पर हरियाणा ही नहीं देश व विदेश से लोग पहुंचते हैं तथा दादी सती रानियों की पूजा-अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यहां पर जिसने मन्नत के रूप में जो भी कुछ मांग लिया उसे वह दादी सती रानियों की कृपा से अवश्य मिला है। दादी सती रानियां हमेशा अपना कृपा आशीर्वाद बरसाती रहती हैं। उसी आशीर्वाद का ही परिणाम है कि आज इस स्थल पर चार-चांद लग गए हैं। उन्होंने बताया कि दादी सती रानी स्थल के सौंदर्यकरण का कार्य निरंतर जारी है और इस स्थल के विस्तार के लिए अभी अभी करीब 2 कनाल जमीन इसमें शामिल की गई है। 



इसके अलावा दादी सती रानी स्थल को जाने वाले रास्ते को पांच फूट चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही दादी सती रानी पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गैस्ट हाऊस का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज दीवान के अलावा बृजभूषण गर्ग, अशोक दीवान, योगेश गर्ग, श्रवण गोयल, राजीव गोयल, राजेश गर्ग पेहवा, पुरूषोत्तम गर्ग जींद, अभिषेक दीवान, टोनी दीवान, रोहताश दीवान, विजय दीवान व रोहताश दीवान विशेष रूप से मौजूद थे।  

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है