AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन के सर्वसम्मति से राजेंद्र सिंह बने प्रधान।

abslm 5/04/2021 Skmittal सफीदों : 

जिला प्रधान किताब सिंह भनवाला की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला सफीदों में हरियाणा राजकीय रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन ब्लॉक सफीदों की चुनावी बैठक संपन्न हुई। कुलदीप सिंह गोयत, रामचंद्र शास्त्री, हरिचंद गर्ग व दलबीर रेढू चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इस चुनावी बैठक में धर्म सिंह भारद्वाज मुख्यवक्ता रहे। बैठक में चुनाव व पदाधिकारियों के चयन के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श के उपरांत प्रधान राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान स. निशाबर सिंह, उपप्रधान जिले सिंह व रामनिवास, महासचिव ओमप्रकाश वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष रघुबीर सिंह, संयुक्त सचिव सुल्तान सिंह, संगठन सचिव कलीराम, प्रचार सचिव टेकराम मलिक, प्रैस सचिव रामकिशन व मुख्य सलाहकार टेकराम लांबा को बनाया गया। 



नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित कर्मचारियों ने तालियों की गडगडाहट के साथ अभिनंदन किया। अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों ने उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया, उसके ऊपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे अपने कार्यकाल के दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों की भलाई के कार्य करेंगे और उनके हितों की आवाज उठाएंगे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है