abslm 1/4/2021 Skmittal सफीदों :
आईटीआई मुआना में वृक्षारोपण करते हुए अधिकारीगण।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुआना में वृक्षारोपण करके नव वित्तवर्ष मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परीक्षा अधीक्षक केवल सिंह जुलानी ने की। अपने संबोधन में केवल सिंह जुलानी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। अप्रैल फूल हमारी संस्कृति का मजाक है। हमें अप्रैल फूल नहीं अप्रैल कूल बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। अप्रैल कूल बनाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार है। अगर पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। इंसान ने अपने फायदे के लिए पेड़-पौधों पर आरा चला दिया, जिसके परिणाम इंसान को भुगतने पड़ रहे है।
इस कारण मौसम चक्र में निरंतर परिवर्तन हो रहे है और वातावरण इतना प्रदूषित हो चुका है हमें सांस लेना भी दूभर हो गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं। इस अवसर पर रामपाल सिंह, जसबीर खर्ब, बलराज सिंह, अजय कुमार, योगेश कुमार, विम्मी रानी व रीतू रानी मौजूद थे।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है